NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सारंगढ़ की बेटी रीमा राय का ऐतिहासिक गौरव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सारंगढ़ की बेटी रीमा राय का ऐतिहासिक गौरव
सारंगढ़

सारंगढ़ की बेटी रीमा राय का ऐतिहासिक गौरव

lochan Gupta
Last updated: August 31, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta August 31, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजधानी रायपुर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय ने सारंगढ़ जिले की प्रतिभावान सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी रीमा राय को प्रतिष्ठित शहीद राजीव पांडे पुरस्कार, मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान कियें। समारोह में वर्ष 23 -24, 24-25 एवं 25-26 हेतु प्रदेश के 126 उत्कृष्ट खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री खेल मंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृज मोहन अग्रवाल एवं सांसद विजय बघेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बरमकेला के राय बैटरी संचालक की सुपुत्री तथा मोना मॉडर्न स्कूल की पूर्व छात्रा रीमा राय बीते 10 वर्षों से लगातार सॉफ्ट टेनिस के खेल में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दे रही हैं। बरमकेला जैसे छोटे शहर में बुनियादी टेनिस कोर्ट जैसी सुविधा उपलब्ध न होने के बावजूद रीमा ने कभी हार नहीं मानी। अपनी कड़ी मेहनत, अटूट अभ्यास और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक जीते, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया। ?रीमा राय ने अपनी ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने कोच, माता-पिता और शुभचिंतकों को दिया है मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला के डायरेक्टर अमितेश केशरवानी ने रीमा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं प्रेषित की है।

You Might Also Like

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग

गोमर्डा अभ्यारण्य में सर्च ऑपरेशन को बड़ी सफलता

नपा प्रधान पाठक की अवैध वसूली की होगी जांच

सडक़ हादसा पीडि़तों के लिए संजीवनी बनी पीएम भारत योजना

छग पेंशनर समाज 5 मांगों को लेकर दियें ज्ञापन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय कर सकते हैं चक्रधर समारोह का शुभारंभ
Next Article सारंगढ़ बस स्टैंड में सवारी बिठाने को लेकर गैंगवार

खबरें और भी है....

तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
जशपुर में 5.49 करोड़ से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम
वैन्यू कार से 30 लाख का गांजा बरामद
सीएम साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ
कुल्हाड़ी से ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को उम्र कैद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?