NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 4 से 6 सितंबर तक चलेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव ,10 हजार श्रद्धालुओं के बीच गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 4 से 6 सितंबर तक चलेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव ,10 हजार श्रद्धालुओं के बीच गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र
रायगढ़

4 से 6 सितंबर तक चलेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव ,10 हजार श्रद्धालुओं के बीच गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र

इस्कॉन का तीन दिवसीय महोत्सव, ओडिशा समेत कई राज्यों से पहुंचेंगे भक्त; प्रदेशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

lochan Gupta
Last updated: August 30, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta August 30, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव पर रायगढ़ इस बार भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बड़े आयोजन का साक्षी बनेगा। इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ द्वारा 4 से 6 सितंबर तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 6 सितंबर को होने वाला सार्वजनिक कार्यक्रम होगा, जिसमें करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। ओडिशा सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों और देश के अन्य राज्यों से भक्त रायगढ़ पहुंचेंगे।
इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ के प्रभारी एवं इस्कॉन रायपुर के मुख्य पुजारी मिथिलापति दास ने रविवार को राजा पारा स्थित इस्कॉन प्रचार केंद्र में आयोजित प्रेसवार्ता में महोत्सव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रायगढ़ में पिछले चार वर्षों से श्रीकृष्ण भावनामृत और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजन किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार जन्माष्टमी को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की गई है। आयोजन की तैयारियां करीब तीन महीने पहले शुरू कर दी गई थीं। 4 सितंबर को सुबह 10 बजे से बच्चों के लिए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर चित्रकला, निबंध, रंगोली, क्राफ्ट मेकिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं होंगी। शाम 5 बजे से हरिनाम संकीर्तन और विशेष पूजन के साथ जन्माष्टमी का उत्सव शुरू होगा। 5 सितंबर को नंदोत्सव के साथ इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी की व्यास पूजा होगी। यह आयोजन शाम 4 बजे से इस्कॉन प्रचार केंद्र में होगा। 6 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे से अंश होटल के हाल में मुख्य सार्वजनिक महोत्सव होगा। बाल महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नाट्य मंचन, भजन संध्या, हरिनाम संकीर्तन और पुरस्कार वितरण के साथ भगवान श्रीकृष्ण का विशेष महाभिषेक एवं महाआरती होगी। श्रद्धालुओं के लिए शाम 7.30 से महाप्रसाद की व्यवस्था अनवरत रहेगी। इसके अलावे दिनभर प्रसादम भक्तों को मिलता रहेगा। हजारों कंठों से जब एक साथ ‘हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे…’ का महामंत्र गूंजेगा, तो रायगढ़ का वातावरण कृष्ण भक्ति में सराबोर होगा।

गीता से तकनीकी शिक्षा तक, आध्यात्मिक केंद्र की भी तैयारी

मिथिलापति दास ने बताया कि इस्कॉन की गतिविधियां केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं हैं। संस्था आध्यात्मिक ज्ञान, वैदिक संस्कृति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी काम कर रही है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के साथ हुए समझौते के तहत प्रदेश के 30 से अधिक इंजीनियरिंग एवं तकनीकी कॉलेजों में तीसरे सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में श्रीमद्भगवद्गीता को शामिल किया गया है। रायगढ़ में 2.5 से 3 एकड़ में एक बड़े आध्यात्मिक केंद्र की योजना भी प्रस्तावित है। इसमें सात्विक रेस्टोरेंट, अन्नदान क्षेत्र, गौशाला, गुरुकुल, कम्युनिटी हॉल और गेस्ट हाउस जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है। भूमि आवंटन के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। इस्कॉन की ओर से बताया गया कि वर्षभर कार्तिक दीपदान, गीता जयंती रैली, रथयात्रा, गौर पूर्णिमा और रामनवमी जैसे आयोजन भी किए जाते हैं।

You Might Also Like

डिवायडर से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा घायल, हुंकराडीपा रोड पर हुआ हादसा

साउथ बिहार एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री घायल

कोतासुरा में सरपंच पति और जनपद सदस्य पर दबंगई का आरोप

जिस कोयले से देश हो रहा रौशन उसके प्रभावित अंधेरे में रहने को मजबूर

उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रहे दो युवक पकड़ाए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहरवासियों ने उत्साह से लिया भाग और दिया स्वस्थ रहने का संदेश
Next Article जेन-जेड शब्द पर समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने जताई कड़ी आपत्ति

खबरें और भी है....

सीएम साय कर सकते हैं चक्रधर समारोह का शुभारंभ
सीएम साय ने अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं का किया सम्मान
पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा
बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम- सीएम साय
आधी रात को शहर के बस स्टैंड में चाकूबाजी, एक युवक गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय कर सकते हैं चक्रधर समारोह का शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?