रायगढ़। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए दो सडक़ हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है, वहीं एक युवक को गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका उपचार जारी है, हालांकि गंभीर चोट के कारण उसकी भी स्थिति नाजूक बनी हुई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नावापारा टेंडा के पास गुरुवार रात करीब 9 बजे एक बाइक में सवार होकर तीन युवक भेंगारी रोड की ओर जा रहे थे। इस दौरान ग्राम नावापारा टेंडा के पास पहुंचे तो बाइक की गति अत्यधिक तेज होने के कारण चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ में गिर गई, इससे उसमें सवार तीनों युवकों को गंभीर चोट आई थी। वहीं उक्त हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर देखा तो तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इससे वहंा मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए घरघोड़ा अस्पताल लेेकर गए, जहां डाक्टरों की टीम ने प्राथमिक जांच में ही दो युवकों को मृृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे उसका इलाज जारी है। साथ ही मृतकों की पहचान पंकज भगत पिता सहुरन भगत (22 वर्ष) निवासी ग्राम बालमेर थाना जशपुर, अमृत कुमार भगत पिता झलकू राम भगत (28 वर्ष) निवासी केसरा थाना जशपुर के रूप में हुई है वहीं घायल युवक अतूल भगत पिता राजू भगत खोखरोआमा का निवासी है, जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं घरघोड़ा पुलिस ने शुक्रवार को परिजनों को सूचना दिया, जिससे उनके आने पर मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बताया जा रहा है कि इन दिनों रिमझिम हो रही बरसात के बीच बाइक चालक तेज गति से जा रहे थे, जिससे उनकी बाइक फिसल जाने के कारण यह हादसा हुई होगी।
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत
दूसरी घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बोईरदादर-मोदीनगर निवासी अर्पित सिंह पिता मुकेश सिंह (21 वर्ष) शुक्रवार को सुबह बाइक से चंद्रपुर की तरफ जा रहा था, इ.स दौरान पटेलपाली के पास पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात भारी वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे अर्पित ङ्क्षसह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साथ ही वाहन चालक ने हादसे के बाद बगैर रुके मौके से फरार हो गया। उक्त घटना को देख राहगीरों ने तत्काल 112 को सूचना दिया, जिससे पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल भेजा, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



