NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात
रायगढ़

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात

lochan Gupta
Last updated: August 28, 2026 12:03 am
By lochan Gupta August 28, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। खरसिया के नागरिकों को आधुनिक प्रशासनिक सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने बुधवार को खरसिया के नवनिर्मित संयुक्त तहसील भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् और राजगीत के साथ हुआ। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अशोक का पौधा भी रोपा। नवनिर्मित तहसील भवन 2 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुआ है। दो मंजिला इस भवन में तहसील प्रशासन से जुड़े विभिन्न कार्यालय, न्यायालय कक्ष और नागरिक सेवाओं की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। इससे खरसिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। मौके पर कर्मा दलों ने वित्त मंत्री का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

एक ही परिसर में मिलेंगी प्रमुख प्रशासनिक सुविधाएं

भवन में एसडीएम एवं तहसीलदार न्यायालय और कार्यालय, नायब तहसीलदार कक्ष, कानूनगो शाखा, भू-अर्जन शाखा, निर्वाचन शाखा, भुइयां शाखा, अभिलेखागार, केंद्रीय रिकॉर्ड रूम, सेवा सेतुध्लोक सेवा केंद्र, ट्रेजरी कार्यालय, सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, खाद्य निरीक्षक एवं आपदा प्रबंधन कक्ष सहित विभिन्न सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके अलावा मीटिंग हॉल, निर्वाचन स्ट्रांग रूम, ट्रेजरी स्ट्रांग रूम और अधिवक्ताओं के लिए कक्ष की भी व्यवस्था है। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैम्प तथा महिला एवं पुरुष प्रसाधन की व्यवस्था भी की गई है। जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे ने बताया कि नए तहसील भवन के निर्माण से हजारों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

जनता के जीवन में बदलाव लाने वाला काम होना चाहिए

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि ऐसे काम करना होना चाहिए, जिनसे जनता के जीवन में वास्तविक बदलाव आए। उन्होंने कहा कि खरसिया में विकास कार्यों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने खरसिया क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि की व्यवस्था/ स्वीकृति कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर प्राथमिकता वाले कार्य तय किए जाएंगे, ताकि खरसिया में और बेहतर विकास कार्य किए जा सकें। वित्त मंत्री ने खरसिया के निर्माणाधीन आरओबी को भी महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए कहा कि लगभग 67 करोड़ रुपए की लागत वाले आरओबी का निर्माण पूर्ण कराकर जनता को उसके उपयोग की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढक़र जनता के हित में काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने खरसिया में नगरपालिका द्वारा किए जा रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, यूथ कॉम्प्लेक्स और अन्य विकास कार्यों की भी सराहना की। साथ ही कुसमुरा में कॉलेज भवन के निर्माण कार्य को पूर्ण कराकर लोकार्पण कराने की बात कही।

सांसद ने कहा-न्याय और सुविधाओं की राह होगी आसान

रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने नए तहसील भवन के लिए वित्त मंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खरसिया में आम जनता के लिए इतना व्यवस्थित और आधुनिक तहसील कार्यालय उपलब्ध होना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए भवन से लोगों के प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी कार्य अधिक सुगमता से होंगे और उन्हें बेहतर न्याय एवं सेवाएं मिलेंगी। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने इसे खरसिया के लिए उत्सव का दिन बताते हुए कहा कि नए भवन से पिछले वर्षों से चली आ रही प्रशासनिक कार्यालय की असुविधाएं दूर होंगी। उन्होंने खरसिया में आरओबी, नालंदा परिसर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और यूथ कॉम्प्लेक्स सहित विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख किया।

अधिवक्ता संघ ने किया स्वागत

खरसिया अधिवक्ता संघ द्वारा भी वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का स्वागत किया गया। संघ ने कहा कि आधुनिक और सुव्यवस्थित तहसील भवन मिलने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ राजस्व एवं न्यायालयीन कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। संघ ने भवन के लिए वित्त मंत्री एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी दिलीप राठिया, जनपद पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे, श्रीमती सतबाई छोटेलाल, गिरधर गुप्ता, गोपाल शर्मा, महेश साहू, डॉ. हितेश गबेल, सनत नायक, विजय शर्मा, एसडीएम प्रवीण भगत सहित जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम खरसिया द्वारा अतिथियों एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

You Might Also Like

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने लगाई फांसी

किशोरी को भगाने वाला युवक गिरफ्तार

रिटायर्ड शिक्षक के सुने मकान में धावा बोलने वाले तीन गिरफ्तार

महापल्ली में जल्द खुलेगा पुलिस चौकी

बुआई कर रहे किसान परिवार पर गांव के दर्जन भर दबंगो का हमला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ये प्यार मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी-ओपी, जिला भाजपा कार्यालय में बिखरे सावन के रंग,नेह के बंधन में बंधे भाई ओपी
Next Article कृष्ण जन्माष्टमी और चक्रधर समारोह को लेकर प्रशासन-पुलिस ने कसी कमर

खबरें और भी है....

सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्र में पकड़ाया ढाई करोड़ का गांजा, ओडिशा से हो रही थी तस्करी, 5 क्विं.20 किलो मादक पदार्थ बरामद
बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपए पार, घर से 1 लाख रुपए नकद पार, एफआईआर दर्ज
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
कृष्ण जन्माष्टमी और चक्रधर समारोह को लेकर प्रशासन-पुलिस ने कसी कमर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?