NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ये प्यार मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी-ओपी, जिला भाजपा कार्यालय में बिखरे सावन के रंग,नेह के बंधन में बंधे भाई ओपी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ये प्यार मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी-ओपी, जिला भाजपा कार्यालय में बिखरे सावन के रंग,नेह के बंधन में बंधे भाई ओपी
रायगढ़

ये प्यार मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी-ओपी, जिला भाजपा कार्यालय में बिखरे सावन के रंग,नेह के बंधन में बंधे भाई ओपी

रिश्तों में स्नेह, संस्कृति में रंग, नारी शक्ति के संग

lochan Gupta
Last updated: August 28, 2026 12:02 am
By lochan Gupta August 28, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। सावन का महीना, रिमझिम फुहार और राखी का त्योहार। जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को ऐसा ही मनमोहक और पारिवारिक दृश्य देखने को मिला। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की गरिमामयी मौजूदगी में सावन सखी राखी उत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। राजनीतिक से जुड़े लोगो के मध्य राखी उत्सव ने पारिवारिक माहौल बना दिया। जैसे ही महिला मोर्चा की बहनों ने अपने लाड़ले भाई ओपी की कलाई पर नेह, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक रक्षा सूत्र बांधे, पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। बहनों का यह निश्छल प्यार देखकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी अभिभूत हो उठे।
कार्यक्रम की शुरुआत ही बेहद आध्यात्मिक रही। पूजा चौबे द्वारा प्रस्तुत शिव वंदना* से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। सावन में शिव आराधना और फिर भाई-बहन के अटूट बंधन का पर्व, इस संगम ने आयोजन को धार्मिक आस्था से जोड़ दिया। इसके बाद निलेश साव ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। मंच संचालन पूनम पटेल सोलंकी ने बड़ी ही आत्मीयता और ऊर्जा के साथ किया। उन्होंने कहा सावन सिर्फ मेहंदी और झूले का नाम नहीं यह नारी शक्ति के श्रृंगार, संस्कार और संगठन का प्रतीक है। आज हम यहां राखी बांधने नहीं, बल्कि अपने परिवार को और मजबूत करने आए हैं। स्वागत उद्बोधन में मधुलता पटेल ने कहा ओपी भैया ने एक विधायक नहीं, एक भाई के रूप में रायगढ़ की बहनों के मान-सम्मान को बढ़ाया है। आज सावन सखी उत्सव के माध्यम से हम सिर्फ राखी नहीं बांध रहे, बल्कि यह संकल्प ले रहे हैं कि रायगढ़ की हर बहन के सुख-दुख में हम एक साथ खड़े रहेंगे। यह भाजपा का महिला मोर्चा नहीं, यह एक संस्कारों का परिवार है। नारी शक्ति ने आज सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मुख्य वक्ता सत्यलता मिरी, जिला प्रभारी महिला मोर्चा ने अपने उद्बोधन में कहा राखी का यह धागा कच्चा नहीं, यह हमारी संस्कृति की सबसे मजबूत डोर है। सावन के महीने में जब प्रकृति भी श्रृंगार करती है, तब नारी शक्ति अपने संस्कारों से समाज को संवारती है। ओपी चौधरी जी ने रायगढ़ की राजनीति में विकास के साथ-साथ संस्कृति को भी जीवंत रखा है। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान जी ने कहा भाजपा में कार्यकर्ता नहीं, परिवार के सदस्य होते हैं। आज का यह सावन सखी उत्सव इसी पारिवारिक भावना का प्रमाण है। बहनों का अपने भाई के प्रति यह स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ओपी जी का नेतृत्व रायगढ़ को न सिर्फ विकास के पथ पर ले जा रहा है, बल्कि रिश्तों की गर्माहट भी बनाए हुए है।
ओपी चौधरी बोले – बहनों का ये प्यार अनमोल है
सबसे भावुक क्षण तब आया जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपनी बात रखी। बहनों से घिरे ओपी ने कहा आज का यह दिन मेरे राजनीतिक जीवन का नहीं, मेरे व्यक्तिगत जीवन का सबसे अनमोल क्षण है। आप सबने जिस प्यार, दुलार और अपनत्व के साथ मेरी कलाई पर यह रक्षा सूत्र बांधा है,उसने मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। यह धागा मुझे हमेशा याद दिलाएगा कि रायगढ़ की हर बहन की रक्षा, सम्मान और विकास के लिए मुझे दिन-रात काम करना है। आप सबका यह प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सावन का महीना हमें सिखाता है कि जैसे शिव ने विष ग्रहण सभी को अमृत दिया, वैसे ही हमें भी समाज की बुराइयों के जहर पीते हुए अच्छाईयो का अमृत समाज में वितरित करना है।

संस्कृति, गेम्स और रैंप वॉक – हर रंग बिखरा

कार्यक्रम सिर्फ औपचारिक नहीं रहा। सावन के उत्साह में बहनों ने जमकर नाच-गाना किया, विभिन्न गेम्स खेले।सावन सखी रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र रहा । जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजी बहनों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस रैंप वॉक की जज शांता साय, बीना विश्वास और मंजूलता नायक रहीम
अंत में बीना विश्वास ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कम समय में इतना सुंदर आयोजन महिला मोर्चा की एकजुटता को दर्शाता है। इस पूरे पारिवारिक आयोजन में प्रमुख रूप से – गौरी नवरत्न जिला सह प्रभारी महिला मोर्चा, जतिन साव, विकास केडिया, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महापौर जीवर्धन चौहान, निद्रावती राठिया (सांसद प्रतिनिधि), शीला तिवारी, सुषमा खलखो, शोभा शर्मा, शांता साय, , सुभाष पांडे, श्रीकांत सोमावार, पवन अग्रवाल, सनत नायक सहित जिला महिला मोर्चा, मंडल महिला मोर्चा की टीम, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित रहीं।

You Might Also Like

ग्रामीणों को समय पर मिले शुद्ध पेयजल: कलेक्टर, जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों में लाएं तेजी

ककड़ी एवं शरबत वितरण कर की गई लोगों की सेवा

जल भराव की सतत निगरानी कर रहा निगम

भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा ईद-उल-जुहा पर्व, शांति समिति की बैठक संपन्न

सुशासन तिहार में साकार हुए सपनों के आशियाने, औरदा शिविर में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिली नए घर की चाबी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article झारगुड़ा में वृक्ष रक्षा सूत्र कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next Article खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात

खबरें और भी है....

सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्र में पकड़ाया ढाई करोड़ का गांजा, ओडिशा से हो रही थी तस्करी, 5 क्विं.20 किलो मादक पदार्थ बरामद
बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपए पार, घर से 1 लाख रुपए नकद पार, एफआईआर दर्ज
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
कृष्ण जन्माष्टमी और चक्रधर समारोह को लेकर प्रशासन-पुलिस ने कसी कमर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?