NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 1484 वनरक्षक पदों के लिए 13 दिसंबर को लिखित परीक्षा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 1484 वनरक्षक पदों के लिए 13 दिसंबर को लिखित परीक्षा
रायपुर

1484 वनरक्षक पदों के लिए 13 दिसंबर को लिखित परीक्षा

16,762 अभ्यर्थी होंगे शामिल, युवाओं का लंबा इंतजार फाइनली खत्म : वन मंत्री

lochan Gupta
Last updated: August 27, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta August 27, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग में वनरक्षक के 1484 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है। भर्ती की लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को होगी। शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल 16,762 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश और भर्ती प्रक्रिया की लगातार समीक्षा के बाद लिखित परीक्षा की तारीख तय की गई है। विभाग ने लंबित मामलों का निराकरण करते हुए परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। युवा पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो और योग्य युवाओं को जल्द रोजगार का अवसर मिले।
उन्होंने कहा कि वनरक्षक की नौकरी सिर्फ रोजगार का अवसर नहीं है, बल्कि प्रदेश के जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी भी है। चयनित युवा वन, जैव विविधता और वन्यजीवों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वन विभाग में वनरक्षक मैदानी स्तर पर वन संरक्षण व्यवस्था की अहम कड़ी हैं। जंगलों की सुरक्षा, अवैध कटाई रोकना, वन अपराधों पर कार्रवाई, वन्यजीवों की सुरक्षा और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय जैसे कामों में उनकी भूमिका रहती है। खासकर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति और विकास का दायरा बढऩे के साथ वन प्रबंधन से जुड़े काम भी बढ़ रहे हैं। ऐसे क्षेत्रों में वन विभाग की मैदानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए नए वनरक्षकों की नियुक्ति अहम मानी जा रही है।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी। सभी योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर दिया जाएगा। किसी भी तरह की अनियमितता के लिए जगह नहीं होगी। लिखित परीक्षा निर्धारित नियमों, सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आयोजित की जाएगी।
वनरक्षक के 1484 पदों पर नियुक्ति होने से वन विभाग की मैदानी टीम मजबूत होगी। इससे वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, जैव विविधता संरक्षण और वन अपराधों की रोकथाम से जुड़े कामों को गति मिलेगी। 13 दिसंबर को परीक्षा तय होने के बाद 16,762 अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी के लिए स्पष्ट समयसीमा मिल गई है। सरकार का कहना है कि युवाओं को रोजगार का अवसर देने के साथ प्रदेश की वन संपदा को मजबूत सुरक्षा देना भर्ती का प्रमुख उद्देश्य है।

You Might Also Like

विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : सरल, सादगी और संवेदनशीलता के साथ विकास यात्रा का सशक्त नेतृत्व

सीएम साय ने हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की लागत वाली आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ

एम्स में मरीज ने किया खुदकुशी

दूसरे राज्यों का धान खपाने कोचिए सक्रिय

बंदूक से विकास की ओर, सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खाली लौटने वाली मालगाडिय़ों में माल लदान का अवसर
Next Article अवैध शराब की शिकायत के बाद पार्षद कार्यालय में तोडफ़ोड़

खबरें और भी है....

हाथियों ने 26 किसानों की धान फसल रौंदी, रात में जंगल से निकलकर खेतों में घुसे, जिले में 165 हाथियों का डेरा
राजस्व अधिकारियों ने किया छात्रावासों का निरीक्षण
त्योहार के बाद आएगी सैंपल की जांच रिपोर्ट, फूड एंड सेफ्टी विभाग ने चलाया था अभियान, 30 अलग-अलग सैंपल भेजे गए
शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचना कार्यों को लगातार दी जा रही प्राथमिकता-वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
विष्णु भैया को बहनों ने बांधी राखी, साय ने उपहार देकर जताया स्नेह

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हाथियों ने 26 किसानों की धान फसल रौंदी, रात में जंगल से निकलकर खेतों में घुसे, जिले में 165 हाथियों का डेरा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?