NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध शराब की शिकायत के बाद पार्षद कार्यालय में तोडफ़ोड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > अवैध शराब की शिकायत के बाद पार्षद कार्यालय में तोडफ़ोड़
रायपुर

अवैध शराब की शिकायत के बाद पार्षद कार्यालय में तोडफ़ोड़

पार्षद के भाई से गाली-गलौज का आरोप, महिला गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: August 27, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta August 27, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। भाजपा पार्षद कैलाश बेहरा के दफ्तर में तोडफ़ोड़ और उनके भाई से गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अवैध शराब बिक्री की शिकायत के एक दिन बाद महिला पार्षद के कार्यालय पहुंची और गाली-गलौज करने लगी। इसके बाद उसने पत्थर मारकर कार्यालय के दरवाजे का कांच तोड़ दिया। मामले की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 25 अगस्त की शाम करीब 4 बजे पंडरी के झंडा चौक स्थित पार्षद कार्यालय के बाहर हुई। मनीष बेहरा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह कार्यालय के बाहर खड़े थे। इसी दौरान गीता बाई नाम की महिला वहां पहुंची और उनके भाई कैलाश बेहरा को गाली देने लगी। आरोप है कि महिला ने इसके बाद पार्षद कार्यालय पर पत्थर फेंका, जिससे दरवाजे में लगा कांच टूट गया। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 448/2026 दर्ज किया। महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई। इस घटना से एक दिन पहले भाजपा पार्षद कैलाश बेहरा समेत अन्य पार्षदों ने अवैध शराब बिक्री को लेकर सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी। पार्षद की ओर से अवैध शराब बिक्री का वीडियो भी पुलिस को दिया गया था। शिकायत में बताया गया था कि देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के नीचे सुबह करीब 6 बजे से अवैध शराब बिकने की बात सामने आई है। पार्षदों ने शराब बिक्री पर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला गीता बाई के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। उसे जेल दाखिल किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला को कुछ दिन पहले देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आबकारी एक्ट के तहत भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, महिला के व्यवहार में सुधार नहीं होने के कारण उसके खिलाफ धारा 129 बीएमएसएस के तहत कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष इस्तगासा पेश किया गया है।

You Might Also Like

वन भूमि पर अतिक्रमण व रेत माफियाओं की अब खैर नहीं

पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में रेलवे, जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव

लोकतंत्र के महासंग्राम का बजा बिगुल, तारीखों का ऐलान

बिजली गिरने से नाबालिग की मौत, शिवनाथ नदी में फंसे 32 मजदूरों का रेस्क्यू

बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 1484 वनरक्षक पदों के लिए 13 दिसंबर को लिखित परीक्षा
Next Article यूसीसी परामर्श बैठक में सुरेश ढीमर हुए शामिल

खबरें और भी है....

विष्णु भैया को बहनों ने बांधी राखी, साय ने उपहार देकर जताया स्नेह
महिलाओं के आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा ‘महतारी सदन’ :मुख्यमंत्री साय
बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : सीएम साय
सीएम साय ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी
यूसीसी परामर्श बैठक में सुरेश ढीमर हुए शामिल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विष्णु भैया को बहनों ने बांधी राखी, साय ने उपहार देकर जताया स्नेह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?