NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: थाना से 100 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी, घरघोड़ा क्षेत्र की घटना, 5 लाख से ज्यादा कैश-जेवरात पार, फॉल्स-सीलिंग तोडक़र घुसे चोर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > थाना से 100 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी, घरघोड़ा क्षेत्र की घटना, 5 लाख से ज्यादा कैश-जेवरात पार, फॉल्स-सीलिंग तोडक़र घुसे चोर
रायगढ़

थाना से 100 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी, घरघोड़ा क्षेत्र की घटना, 5 लाख से ज्यादा कैश-जेवरात पार, फॉल्स-सीलिंग तोडक़र घुसे चोर

lochan Gupta
Last updated: August 25, 2026 12:46 am
By lochan Gupta August 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा में एक बार फिर दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है। चोर किराना दुकान की फॉल्स सीलिंग तोडक़र अंदर घुसे और वहां रखे 5 लाख रुपए से ज्यादा नकद और जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी की यह घटना घरघोड़ा थाना से कुछ ही दूरी पर हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक के पास थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर संतोष किराना और गोकुलचंद मामाराज किराना की दो दुकानें हैं।

हर दिन की तरह दोनों दुकानों के संचालक रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो छत की फॉल्स सीलिंग टूटी मिली। जांच करने पर पता चला कि चोर छत की सीलिंग तोडक़र अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। संतोष किराना दुकान के संचालक सचिन अग्रवाल के मुताबिक, दुकान से करीब 4 लाख रुपए नकद और जेवरात चोरी हुए हैं। वहीं, गोकुलचंद मामाराज किराना दुकान से 1 लाख रुपए से ज्यादा नकद चोरी होने की जानकारी सामने आई है। चोरी की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। चोरों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
संतोष किराना दुकान के संचालक सचिन अग्रवाल ने बताया कि चोरी की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान से करीब 4 लाख रुपए नकद और जेवरात चोरी हुए हैं। वहीं, दूसरी किराना दुकान से 1 लाख रुपए से ज्यादा नकद चोरी होने की जानकारी है। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए हैं।

पहले भी 3 दुकानों में हुई थी चोरी

इससे पहले 21-22 अगस्त की रात तीन दुकानों में चोरी हुई थी। चोर पूजा रेस्टोरेंट, प्रियदर्शी वैरायटी होम जनरल मर्चेंट और इंडियन गैस एजेंसी में घुसे थे। यहां से चोर करीब 44 हजार रुपए नकद ले गए थे। घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। अभी चोरी की कुल रकम स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच जारी है।

You Might Also Like

बनोरा में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 122 मरीजों को मिला लाभ

कुत्ते के हमले से कोटरी घायल

ट्रैक्टर पलटने से ट्राली में बैठे ग्रामीण की मौत

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत गांव पहुंच रहे कृषि वैज्ञानिक एवं अधिकारी

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी साढ़े छह लाख की नवनिर्मित सडक़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 15.75 टन अवैध कबाड़ से लोड वाहन पकड़ाया, ओडिशा से आ रहा था कबाड़ से भरा ट्रक
Next Article मेला से लौट रहे दो बाइक में भिडंत, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

खबरें और भी है....

ईडब्ल्यूएस भूमि के बिना प्लाटिंग करने वाले… कॉलोनाइजरों पर गिरेगी कलेक्टर की गाज
दवा दुकानों के स्टाक एवं क्रय-विक्रय की होगी जांच
ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
जहर सेवन कर नवविाहिता ने की खुदकुशी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ईडब्ल्यूएस भूमि के बिना प्लाटिंग करने वाले… कॉलोनाइजरों पर गिरेगी कलेक्टर की गाज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?