NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 15.75 टन अवैध कबाड़ से लोड वाहन पकड़ाया, ओडिशा से आ रहा था कबाड़ से भरा ट्रक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 15.75 टन अवैध कबाड़ से लोड वाहन पकड़ाया, ओडिशा से आ रहा था कबाड़ से भरा ट्रक
रायगढ़

15.75 टन अवैध कबाड़ से लोड वाहन पकड़ाया, ओडिशा से आ रहा था कबाड़ से भरा ट्रक

lochan Gupta
Last updated: August 25, 2026 12:45 am
By lochan Gupta August 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। पुलिस ने अवैध कबाड़ से लदे 12 चक्का ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में करीब 15.75 टन कबाड़ भरा हुआ था, जिसकी कीमत लगभग 4.70 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने विजयपुर रोड पर ट्रक को रोककर जांच की, तो उसमें अवैध कबाड़ मिला। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा नंबर के 12 चक्का ट्रक में बड़ी मात्रा में संदिग्ध स्क्रैप और कबाड़ लोड कर रायगढ़ लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम विजयपुर मेन रोड पहुंची और वाहनों की निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को वही 12 चक्का ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रोककर ड्राइवर से पूछताछ की। ड्राइवर ने अपना नाम जोगेंद्र साहू, 47 साल, निवासी बाटंगी बेलसी साई गलेरी, थाना तारासिंधी, जिला गंजाम, ओडिशा बताया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। ट्रक में बड़ी मात्रा में लोहे के टुकड़े और स्क्रैप कबाड़ भरा हुआ था। पुलिस ने ड्राइवर से कबाड़ से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने कबाड़ और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने 16.70 लाख की संपत्ति जब्त की

पुलिस को कबाड़ चोरी का होने की आशंका थी। इसके बाद ट्रक में लदे कबाड़ का वजन कराया गया। जांच में कुल 15.75 टन लोहे के स्क्रैप मिले, जिसकी कीमत करीब 4.70 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने कबाड़ से भरे 12 चक्का ट्रक को भी जब्त कर लिया है। ट्रक और कबाड़ समेत कुल करीब 16.70 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि कबाड़ कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाकर खपाने की तैयारी थी।

अवैध कारोबार पर पुलिस की नजर

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि चोरी के वाहन और कबाड़ के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ऑपरेशन प्रहार चला रही है। चोरी का सामान खरीदने, बेचने, जमा करने और अवैध तरीके से ले जाने वालों पर पुलिस नजर रख रही है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

सावन सोमवार पर मोना स्कूल कटेली में विविध कार्यक्रम

कार्य की गुणवत्ता करें नियमित जांच-कमिश्नर चंद्रवंशी

सामूहिक विवाह ने रचा सौहार्द का इतिहास

कुत्तों के हमले से कोटरी की मौत, पानी की तलाश में बस्ती तक पहुंचा, सुरक्षित छोडऩे के बाद जंगल में मृत मिला

शराब तस्कर से 10 ली. अवैध महुआ शराब जप्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शराब के नशे में ब्लेड से हमला, गाली देने से मना करने पर 3 युवकों पर किया हमला, गले में लगी चोट, आरोपी गिरफ्तार
Next Article थाना से 100 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी, घरघोड़ा क्षेत्र की घटना, 5 लाख से ज्यादा कैश-जेवरात पार, फॉल्स-सीलिंग तोडक़र घुसे चोर

खबरें और भी है....

ईडब्ल्यूएस भूमि के बिना प्लाटिंग करने वाले… कॉलोनाइजरों पर गिरेगी कलेक्टर की गाज
दवा दुकानों के स्टाक एवं क्रय-विक्रय की होगी जांच
ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
जहर सेवन कर नवविाहिता ने की खुदकुशी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ईडब्ल्यूएस भूमि के बिना प्लाटिंग करने वाले… कॉलोनाइजरों पर गिरेगी कलेक्टर की गाज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?