NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जेल कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने महापौर से की मुलाकात… नोटिस से भयभीत दुकानदारों को मिला आश्वासन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जेल कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने महापौर से की मुलाकात… नोटिस से भयभीत दुकानदारों को मिला आश्वासन
रायगढ़

जेल कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने महापौर से की मुलाकात… नोटिस से भयभीत दुकानदारों को मिला आश्वासन

महापौर बोले जब तक मैं हूं, निगम का कोई अधिकारी आपको हटाने नहीं जाएगा

lochan Gupta
Last updated: August 25, 2026 12:40 am
By lochan Gupta August 25, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जेल कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों को दो दिन पूर्व दुकानें खाली करने संबंधी नोटिस जारी होने के बाद दुकानदारों में असमंजस और भय का माहौल था। इसी सिलसिले में सोमवार को जेल कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर जीवर्धन चौहान से मुलाकात की और अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया।दुकानदारों ने महापौर के समक्ष अपनी स्थिति रखते हुए कहा कि वर्षों से वे इन दुकानों में अपना व्यवसाय संचालित कर रहे हैं। अचानक दुकान खाली करने का नोटिस मिलने से उनके सामने रोजी-रोटी और भविष्य को लेकर चिंता उत्पन्न हो गई है।दुकानदारों की बात सुनने के बाद महापौर जीवर्धन चौहान ने स्पष्ट किया कि दुकान खाली करने संबंधी नोटिस का उद्देश्य किसी दुकानदार को उनका व्यवसाय बंद करवाना या उन्हें परेशान करना नहीं है। जेल कॉम्प्लेक्स की जर्जर स्थिति को देखते हुए यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से उठाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या बड़े हादसे की स्थिति निर्मित न हो।उन्होंने कहा कि भवन की स्थिति ऐसी है कि सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।दुकानदारों को भी अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जो दुकानदार अपनी दुकान में व्यवसाय कर रहे हैं, यदि जर्जर भवन में व्यवसाय के दौरान कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित दुकानदार की भी होगी।दुकानदारों की चिंता को देखते हुए महापौर ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक मैं हूं, निगम का कोई अधिकारी आपको हटाने नहीं जाएगा।महापौर के इस आश्वासन के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली।महापौर ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन दुकानदारों ने अपनी प्रीमियम राशि जमा कर रखी है, नियमित रूप से किराया जमा कर रहे हैं,और जिनके ऊपर कोई बकाया राशि है, उसे निर्धारित समय-सीमा में जमा कर देते हैं, ऐसे पात्र दुकानदारों को भविष्य में दुकानें उपलब्ध कराने में प्राथमिकता दी जाएगा।महापौर ने कहा कि जर्जर जेल कॉम्प्लेक्स के स्थान पर यदि नया निर्माण किया जाता है तो दुकानदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए पहले से बेहतर, सुरक्षित और सर्वसुविधायुक्त कॉम्प्लेक्स तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे अपने व्यवसाय और भविष्य को लेकर अनावश्यक चिंता न करें।महापौर के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने तालियां बजाकर उनका सम्मान किया और राहत व्यक्त की। दुकानदारों का कहना था कि अचानक मिले नोटिस से वे असमंजस में थे, लेकिन महापौर से मुलाकात के बाद उनकी कई चिंताएं दूर हुई हैं।जेल कॉम्प्लेक्स का मामला एक ओर जहां दुकानदारों की आजीविका से जुड़ा है, वहीं दूसरी ओर जर्जर भवन के कारण उनकी सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में महापौर द्वारा दुकानदारों को भरोसा दिलाते हुए सुरक्षा के साथ उनके व्यवसाय और भविष्य को सुरक्षित रखने की बात कही गई है। इससे दुकानदारों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

You Might Also Like

स्कूल में लगे ट्रांसफार्मर को ले उड़े चोर

तेज रफ्तार कार पुल के नीचे पलटी

रेलवे कैटनरी तांबा तार चोरी के आरोपी पकड़ाये

अभी तो मीलों मुझसे चलना है : ओपी चौधरी

अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर की मांग, सिंधी समाज के लोग स्क्क से मिले

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्रावण के अंतिम सोमवार को लेकर भक्तों रहा गजब का उत्साह
Next Article शिक्षक संघर्ष मोर्च महारैली निकालकर कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

खबरें और भी है....

ईडब्ल्यूएस भूमि के बिना प्लाटिंग करने वाले… कॉलोनाइजरों पर गिरेगी कलेक्टर की गाज
दवा दुकानों के स्टाक एवं क्रय-विक्रय की होगी जांच
ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
जहर सेवन कर नवविाहिता ने की खुदकुशी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ईडब्ल्यूएस भूमि के बिना प्लाटिंग करने वाले… कॉलोनाइजरों पर गिरेगी कलेक्टर की गाज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?