बिलासपुर। टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम के उद्देश्य से वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री डी एस चौहान के नेतृत्व में मंडल के बिलासपुर-पेंड्रा रोड-बिलासपुर सेक्शन में 21 अगस्त 2026 को किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक, टीटीई एवं आरपीएफ स्टाफ शामिल थे। इस दौरान सेक्शन से गुजरने वाली 13 गाडिय़ो में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया 7 इस अभियान में कुल 130 मामलों से 79,510 रूपये बतौर जुर्माना वसूले गए। जिसमें बिना टिकट के 114 मामले से 75,845 रुपए, अनियमित टिकट के 04 मामले से 2465 रुपए तथा बिना बुक किए गए लगेज के 12 मामले से 1200 रुपए शामिल है। रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर में प्रवेश करने के पहले प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में जाने के लिये फुटओवर ब्रिज का प्रयोग करें।



