NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दुकानदार से कहा प्रार्थना से बीमारी दूर होने की बात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > दुकानदार से कहा प्रार्थना से बीमारी दूर होने की बात
रायपुर

दुकानदार से कहा प्रार्थना से बीमारी दूर होने की बात

लालच देकर धर्म परिवर्तन का आरोप, 3 महिलाओं के खिलाफ शिकायत

lochan Gupta
Last updated: August 22, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta August 22, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। भनपुरी इलाके में धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर लालच देने का मामला सामने आया है। गांधी चौक न्यू आनंद नगर निवासी 32 दुकानदार तरेन्द्र कुमार वर्मा ने पुलिस में लिखित शिकायत देकर तीन महिलाओं पर उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक सुषमा कोशिक, लक्ष्मी निषाद और सुरेखा रंगारे उसकी परिचित हैं और उसकी मोबाइल दुकान पर आती-जाती हैं। तरेन्द्र का आरोप है कि तीनों ने हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं और उसे ईसाई धर्म अपनाने, यीशु की प्रार्थना करने के लिए कहा। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि महिलाओं ने प्रार्थना करने से दुख-दर्द और बीमारी दूर होने की बात कही। तरेन्द्र के मुताबिक, घटना से करीब चार-पांच दिन पहले सुषमा ने उसे शुक्रवार को अपने घर में प्रार्थना सभा होने की जानकारी दी थी और वहां आने के लिए कहा था। 21 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे वह सुषमा के घर के पास पहुंचा। शिकायत के अनुसार, सुषमा उसे अंदर ले गई, जहां करीब 20-25 लोग प्रार्थना कर रहे थे।
तरेन्द्र का आरोप है कि वहां मौजूद सुषमा, लक्ष्मी और सुरेखा ने उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा और प्रार्थना की शक्ति के बारे में बताया। उसने धर्म बदलने से इनकार कर वहां से बाहर निकलने की बात कही। घटना के बाद तरेन्द्र ने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों और कथित प्रलोभन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा ने बताया कि हिंदू संगठनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

भाजपा विधि प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित

वोट चोरी के आरोपों पर सीएम का पलटवार

रायपुर में निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले फायरिंग

भूपेश सरकार के सोलर लाइट खरीदी की होगी जांच

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनएसयमआई अंतागढ़ विधानसभा अध्यक्ष बने विक्रम मल्लिक
Next Article बिलासपुर-पेंड्रा रोड सेक्शन में किलाबंदी टिकट चेकिंग

खबरें और भी है....

शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
गार्ड को गोली मारने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
दिल्ली दरबार में रायगढ़ के लाल का डंका, दो पीएम के भरोसेमंद बने ओपी चौधरी
4 किलो गांजा के साथ युवती सहित दो गिरफ्तार
कोरबा में शुरू हुआ देश का पहला 21 सीयूएम इलेक्ट्रिक शॉवेल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?