NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राशन-कार्ड में नाम सुधार में देरी सीएमओ पर 100 रुपए जुर्माना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > राशन-कार्ड में नाम सुधार में देरी सीएमओ पर 100 रुपए जुर्माना
रायपुर

राशन-कार्ड में नाम सुधार में देरी सीएमओ पर 100 रुपए जुर्माना

lochan Gupta
Last updated: August 22, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta August 22, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। राशन कार्ड में नाम सुधार का आवेदन तय 30 दिन में पूरा नहीं करने पर तिल्दा नगर पालिका के सीएमओ अमिताभ शर्मा पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लोगों को सेवाएं तय समय में मिलनी चाहिए। किसी आवेदन का समय पर निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमानुसार जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों को अधिनियम का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा फॉलोअप टीएल बैठक में बकेट क्लेम, नागरिक पट्टे, पीजी पोर्टल, आरआरसी और पीएम किसान निधि सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। स्कूलों में फिजिकल ग्राउंड, जाति और निवास प्रमाण-पत्र, अविवादित नामांतरण और बंटवारा प्रकरणों की स्थिति भी देखी गई। कलेक्टर ने लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने विभागों में अधिकारी-कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ मेडिकल चेकअप, डेंगू जांच और स्वच्छता कार्यों की जानकारी ली। सेवानिवत्त होने वाले कर्मचारियों के देयकों का समय पर भुगतान करने के निर्देश भी दिए। बैठक में ई-ऑफिस, प्रोजेक्ट पुनर्जीवन, नगरीय निकायों के पेंशन प्रकरण और पीएम श्री योजना की भी समीक्षा हुई। पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने अधीनस्थों और आम लोगों को घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने कहा। सेवा से हटने वाले कर्मचारियों के मामलों का भी तय समय में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को टीएल बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और अगली बैठक से पहले प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कामों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

ज्वेलरी शॉप में लूट के बाद सर्राफा एसोसिएशन का सख्त रुख

मोदी की एक और गारंटी पूरी

हारने पर ईव्हीएम पर ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस- सीएम साय

‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का सीएम साय ने किया विमोचन

लाल झंडे की जगह शान से लहरा रहा तिरंगा-पीएम मोदी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवा सुरक्षा और पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन, विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन
Next Article एनएसयमआई अंतागढ़ विधानसभा अध्यक्ष बने विक्रम मल्लिक

खबरें और भी है....

शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
गार्ड को गोली मारने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
दिल्ली दरबार में रायगढ़ के लाल का डंका, दो पीएम के भरोसेमंद बने ओपी चौधरी
4 किलो गांजा के साथ युवती सहित दो गिरफ्तार
कोरबा में शुरू हुआ देश का पहला 21 सीयूएम इलेक्ट्रिक शॉवेल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?