पखांजुर। एनएसयूआई अंतागढ़ विधानसभा अध्यक्ष के रूप में विक्रम मल्लिक की नियुक्ति के बाद उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं और मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर विक्रम मल्लिक ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। विक्रम मल्लिक ने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, हृस्ढ्ढ प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बसंत यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज वादवानी, हृस्ढ्ढ जिला अध्यक्ष सुमित राय, ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास, पखांजूर मंडल अध्यक्ष राजदीप हालदार, पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सुप्रकाश मलिक एवं अमर मंडल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का विशेष रूप से आभार जताया।
उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन के प्रति बड़ी जवाबदेही भी है। वरिष्ठ नेताओं एवं मार्गदर्शकों के मार्गदर्शन में वे छात्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने, युवाओं की आवाज को प्रभावी ढंग से सामने रखने और हृस्ढ्ढ को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। विक्रम मल्लिक ने कहा कि संगठन की मजबूती, छात्रों के हितों की लड़ाई और युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को विधानसभा क्षेत्र में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा।
एनएसयमआई अंतागढ़ विधानसभा अध्यक्ष बने विक्रम मल्लिक



