NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लाल झंडे की जगह शान से लहरा रहा तिरंगा-पीएम मोदी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > लाल झंडे की जगह शान से लहरा रहा तिरंगा-पीएम मोदी
रायपुर

लाल झंडे की जगह शान से लहरा रहा तिरंगा-पीएम मोदी

‘रजत जयंती’ राज्योत्सव में कहा-कुछ लोग संविधान का दिखावा करते हैं

lochan Gupta
Last updated: November 2, 2025 12:38 am
By lochan Gupta November 2, 2025
Share
21 Min Read

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर ‘रजत जयंती’ महोत्सव का उद्घाटन किया। मोदी ने पीएम आवास योजना के 5 हितग्राहियों को चाबियां सौंपी। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ी में भाषण की शुरुआत की। मोदी ने कहा कि जम्मो भाई-बहनी, लइका, सियान मन ल हाथ जोड़ के जय जोहर।
इस दौरान मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के आतंक से मुक्त हो रहा है। लाल झंडे की जगह शान से तिरंगा लहरा रहा है। कुछ लोग संविधान की किताब हाथ में रखकर दिखावा करते हैं। सामाजिक न्याय के नाम पर घडिय़ाली आंसू बहाते हैं। उन्होंने दशकों तक आपके साथ अन्याय किया। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब की दवाई, गरीब की कमाई, गरीब की पढ़ाई, गरीब की सिंचाई सुविधा पर बहुत फोकस किया। आज छत्तीसगढ़ को भी लोकतंत्र का नया मंदिर, नई विधानसभा मिल रही है। यहां आने से पहले मुझे एक जनजातीय संग्रहालय को देने का अवसर मिला।
वहीं पीएम मोदी ने नए विधानसभा उद्घाटन के दौरान कहा कि 75 साल पहले देश ने संविधान को अपनाया था। इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले रविशंकर शुक्ल, बैरिस्टर छेदीलाल, किशोरीमोहन त्रिपाठी, रामप्रसाद पोटाय और रघुराज जी को श्रद्धांजलि दी और संत गुरु घासीदास को भी याद किया। इसके अलावा विधानसभा परिसर में प्रवेश के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। यहां नेताओं और आम लोगों को गमछा लेकर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके अलावा काले कपड़े पहनने पर अमित जोगी को हाउस अरेस्ट किया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नवा रायपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल पहुंचकर उन 2,500 बच्चों से मुलाकात की, जिनकी हृदय सर्जरी इस संस्थान में नि:शुल्क हुई थी। उन्होंने एक बच्चे को गले लगाया। साथ ही उन्होंने पद्म विभूषण तीजन बाई और लेखक पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल का हालचाल जाना।

4 करोड़ गरीबों को दिए पक्के मकान

मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने हर गरीब को पक्का घर देने का संकल्प लिया है। बीते 11 साल में 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए गए। अब हम तीन करोड़ और नए घर बनाने का संकल्प लेकर चल रहे। 3 लाख 50 हजार से अधिक परिवार अपने नए घर में गृह प्रवेश कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि करीब 3 लाख परिवारों को 1200 करोड़ रुपए की किस्त भी जारी की गई। यह दिखता है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार गरीबों को घर देने के लिए कितनी गंभीरता से काम कर रही। इसी विश्वास के साथ मैं एक बार फिर छत्तीसगढ़ के हर भाई-बहन को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। भारत माता की जय।

बस्तर में डर नहीं, जश्न का माहौल

मोदी ने कहा कि आज बस्तर जैसे इलाके में डर का नहीं बल्कि जश्न का माहौल है। वहां बस्तर पण्डुम और बस्तर ओलिम्पिक जैसे आयोजन हो रहे हैं। आप कल्पना कर सकते हैं कि जब हम नक्सलवाद जैसी चुनौती के साथ पिछले 25 वर्षों में इतना आगे बढ़े हैं, तो इस चुनौती से निपटने के बाद हमारी गति कितनी तेज हो जाएगी। मोदी ने कहा कि आने वाला साल छत्तीसगढ़ के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमें विकसित भारत बनाना है, इसके लिए छत्तीसगढ़ का विकसित होना बहुत जरूरी है। मैं छत्तीसगढ़ के युवाओं से कहूंगा कि यह आपका समय है। ऐसा कोई लक्ष्य नहीं है जिसे आप हासिल नहीं कर सकते। मोदी ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मोदी की गारंटी है कि मोदी हर कदम, हर संकल्प के साथ खड़े हैं। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाएंगे और देश को आगे बढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि नक्सलियों ने बंदूक और हथियार छोडक़र देश के संविधान को स्वीकार किया है। माओवादी आतंक के खात्मे ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है, जहां कभी बम और बंदूकों का खौफ था, वहां हालात बदल गए हैं। मोदी ने कहा कि बीजापुर के टिकपल्ली गांव को 7 दशक बाद पहली बार बिजली मिली है। आजादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के रिकायवा गांव में स्कूल बनाने का काम शुरू हो गया है। जिस गांव को कभी आतंक का गढ़ कहा जाता था, आज वहां विकास की बयार बह रही है। अब लाल झंडे की जगह हमारा तिरंगा शान से लहरा रहा है।

देश का हर कोना माओवाद से होगा मुक्त

मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों को गारंटी देता हूं कि वह दिन दूर नहीं जब हमारा छत्तीसगढ़, हमारा हिंदुस्तान, इस हिंदुस्तान का हर कोना माओवादी आतंक से पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा। मोदी ने कहा कि यहां छत्तीसगढ़ के जो साथी हिंसा के रास्ते पर निकल पड़े थे, वह तेजी से हथियार डाल रहे हैं। कुछ दिन पहले कांकेर में 20 से अधिक नक्सली मुख्य धारा में लौट आए हैं। इससे पहले 17 अक्टूबर को बस्तर में 200 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। बीते कुछ महीनों में ही देशभर में माओवादी आतंक से जुड़े दर्जनों लोगों ने हथियार डाल दिए हैं। इनमें से बहुत लोगों पर लाखों करोड़ों रुपए का इनाम हुआ करता था। मोदी ने कहा कि मैं लाखों माता बहनों को अपने बच्चों के लिए रोते बिलखते नहीं छोड़ सकता। जब आपने हमें अवसर दिया तो हमने भारत को माओवादी आतंक से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया। आज इसके नतीजे देश देख रहा है। 11 साल पहले देश के सवा 100 जिले माओवादी आतंक के चपेट में थे।अब सवा 100 जिलों में से सिर्फ तीन जिले ही बचे हैं, जहां माओवादी आतंक का आज भी थोड़ा रुबाब चलाने की कोशिश हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि नक्सलियों के कारण सडक़ों से आदिवासी वंचित रहे। बच्चों को स्कूल नहीं मिले। बीमारों को अस्पताल नहीं मिले। लोगों को बम से उड़ा देते थे। डॉक्टरों और टीचरों को बम से उड़ा दिया जाता था। मोदी ने कहा कि दशकों तक देश में शासन करने वाले आप लोगों को आपके हाल पर छोडक़र, एयर कंडीशन कमरों पर बैठकर अपने जीवन का आनंद लेते थे। मोदी अपने आदिवासी भाई बहनों को हिंसा के खेल में बर्बाद होने के लिए नहीं छोड़ सकता।

हमारी सरकार आदिवासी विरासत की कर रही रक्षा

मोदी ने कहा कि साथियों, एक तरफ हमारी सरकार आदिवासी विरासत की रक्षा कर रही है। वहीं, आदिवासियों के विकास और कल्याण पर भी जोर दिया जा रहा है। आदिवासी ग्राम उत्कर्ष अभियान देश के हजारों आदिवासी गांवों में विकास की नई रोशनी ला रहा है। मोदी ने कहा कि आजाद भारत में आदिवासी इलाकों में 80 हजार करोड़ रुपए के पैमाने पर कभी काम नहीं हुआ। इसी प्रकार सबसे पिछड़ी जनजातियों के विकास की राष्ट्रीय योजना पीएम जन मन योजना के तहत पहली बार पिछड़ी जनजातियों की हजारों बस्तियों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। दोस्तों वीडियो से आदिवासी समाज वनोपज संग्रहण करता है। मोदी ने कहा कि देश की एक बड़ी आदिवासी आबादी छत्तीसगढ़ में रहती है। यह एक आदिवासी समाज है जिसका गौरवशाली इतिहास है। उनका योगदान भारत के लिए रहा है। देश को उनके योगदान को जानना चाहिए, इसलिए हम काम कर रहे हैं। आज देश को शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय मिल गया। मोदी ने कहा कि इसमें आजादी से पहले 150 साल से ज्यादा समय तक आदिवासी समाज के संघर्ष के इतिहास को दर्शाया गया है। हमारे आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों ने कैसे आजादी की लड़ाई लड़ी। यह संग्रहालय भावी पीढिय़ों को प्रेरणा देता रहेगा।

जहां बिजली नहीं आती थी, वहां आज इंटरनेट तक पहुंचा

मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन आसान बने। आप की जीवन से मुश्किलें कम हो, इसके लिए सरकार काम कर रही है। जहां बिजली नहीं आती थी, वहां आज इंटरनेट तक पहुंच चुका है। कुछ परिवारों के लिए गैस सिलेंडर सपना होता था। अमीर के घर सिलेंडर आता था, तो गरीबों को लगता था कि मेरे घर यह कम आएगा। गैस कनेक्शन आज घर घर तक पहुंच गया है। अब पाइप के जरिए घर-घर तक सस्ती गैस पहुंचाने का संकल्प लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ नक्सलवाद और माओवाद से मुक्त हो रहा है। नक्सलवाद की वजह से अपने 50-55 साल तक जो कुछ झेला वो पीड़ादायक है। कुछ लोग संविधान की किताब का दिखावा करते हैं। सामाजिक न्याय के नाम पर घडिय़ाली आंसू बहाते हैं। उन्होंने दशकों तक आप लोगों के साथ अन्याय किया है।

साय सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की ऊंचाइयों को छुएगा

पीएम मोदी ने कहा कि रमन सिंह आज विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर अपना मार्गदर्शन दे रहे हैं। साय सरकार तेज गति से छग को विकास की ओर ले जा रही है। आज मैं बहुत बहुत पुराने चेहरे देख रहा था। आप भी मुझे जानते हैं। साथियों मैंने गरीबी को बहुत करीब से देखा है। मैं जानता हूं कि गरीब की चिंता और बेबसी क्या होती है। पीएम मोदी ने कहा कि जब राज्य के सामने अनेक चुनौतियां थी। मुझे खुशी है कि आज वह विधानसभा के अध्यक्ष के तौर पर अपना मार्गदर्शन दे रहे हैं। विष्णुदेव साय की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास को तेज गति से आगे ले जा रहे। पीएम मोदी ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ बना था, तब गांवों तक पहुंचना मुश्किल था। गांवों में सडक़ें नहीं थी। आज 40 हजार किलो मीटर तक सडक़ों का नेटवर्क पहुंच चुका है। 11 साल में छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे का विस्तार हुआ है। नए नए एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि रायपुर से बिलासपुर पहुंचने में पहले बहुत समय लगते हैं। अब यह समय कम हो गया है। छत्तीसगढ़ कभी सिर्फ कच्चे माल के लिए जाना जाता था। आज इंडस्ट्रियल के लिए भी जाना जाता है। डॉक्टर रमन सिंह को श्रेय जाता है। विकास के लिए। पीएम मोदी ने कहा कि यहां आने से पहले मुझे एक जनजातीय संग्रहालय को देने का अवसर मिला। 14 हजार करोड़ रुपए की योजना का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया, तो आपको बधाई। साथियों, साल 2000 के बाद यहां एक पूरी पीढ़ी बदल गई है। यहां युवाओं की एक पूरी पीढ़ी है। पीएम मोदी ने कहा कि नई रोशनी दिख रही है। यही रोशनी आपके भाग्य का निर्माण करने वाली है। साथियों, 25 साल पहले अटल जी की सरकार ने आपको छत्तीसगढ़ सौंपा था। यह भी संकल्प लिया गया कि छत्तीसगढ़ विकास की ऊंचाइयों को छुएगा। छत्तीसगढ़ के आप सभी भाइयों-बहनों ने मिलकर अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। जो बीज 25 साल पहले बोया गया था। आज यह विकास का वृक्ष बन गया है। आज भी छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर, नई विधानसभा मिल रही है।

25 साल के नए युग का हो रहा सूर्योदय

25 साल सफर का साक्षी रहा हूं। 25 साल का एक काल खंड पूरा हुआ है। आज अगले 25 साल के नए युग का सूर्योदय हो रहा है। मेरा एक काम करेंगे आप लोग, सब लोग बताइए। अपना फोन निकालिए और फ्लैश जलाइए। ये अगले 25 साल के सूर्योदय का उदय हो गया है। आपकी हथेली में नए सपनों का सूरज उग गया है। मोदी ने कहा कि नई रोशनी नजर आ रही है। यही रोशनी आपकी भाग्य का निर्माण करने वाली है। साथियों 25 साल पहले अटल जी की सरकार ने छत्तीसगढ़ को आपको सौंपा था।

पीएम मोदी ने 2,500 बच्चों से की ‘दिल की बात’


रायपुर। छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस इस बार सिर्फ जश्न नहीं, बल्कि हजारों धडक़नों का उत्सव भी बना। नवा रायपुर के सत्य साई संजीवनी अस्पताल में वे बच्चे जुटें, जिनके नन्हें दिल कभी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे। यही बच्चे आज मुस्कुराते चेहरों के साथ पीएम मोदी से मिले। रायपुर एयरपोर्ट से पीएम मोदी सत्य साईं अस्पताल पहुंचे। इस दौरान रास्ते भर स्कूली छात्र और स्थानीय लोग उनके स्वागत में खड़े रहे। हॉस्पिटल में पीएम मोदी ने 2,500 बच्चों से बातचीत की। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सत्य साईं के डायरेक्टर सी श्रीनिवास भी मौजूद रहे।
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल वही अस्पताल है, जिसने ‘दिल’ की सेवा को अपनी पहचान बना लिया। यहां न कोई कैश काउंटर है, न फीस की पर्चियां दी जाती हैं। अस्पताल ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई है। आज एक साथ 1 हजार 758 ऐसे बच्चे जुटे, जिनके हार्ट की सर्जरी यहीं हुई थी।
आज इन बच्चों में कुछ कराटे चैंपियन और कोई क्रिकेटर है। दीक्षिता जो कभी 105 दिन वेंटिलेटर पर थी, अब गोल्ड मेडलिस्ट है। वह बड़ी होकर कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। वहीं कर्तव्य कभी सांस के लिए लड़ रहा था, अब अपनी कविता पीएम मोदी को सुनाई है। बच्चे और परिजनों में उत्साह देखने को मिला।
छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती उत्सव (25वें स्थापना दिवस) का पहला कार्यक्रम सत्य साई संजीवनी अस्पताल रायपुर में आयोजित हुआ। बच्चों के साथ एक भावनात्मक मुलाकात हुई, जहां पीएम ने ‘दिल वाले अस्पताल’ में दिल के मरीजों से ‘दिल की बात’ की है। इस दौरान पीएम ने कुछ मरीजों को ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ के रूप में सर्टिफिकेट और पुरस्कार भी दिया।

पीएम मोदी ने ‘कॉफ़ी टेबल बुक’ का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और ‘मोदी की गारंटी’ का दस्तावेज़

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘कोसा कॉफ़ी टेबल बुक’ का विमोचन किया। जनसंपर्क विभाग का यह विशेष प्रकाशन प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में हुए जन-कल्याणकारी कार्यों और विकास यात्रा का विस्तृत दस्तावेज़ प्रस्तुत करता है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह कॉफी टेबल बुक प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी के अंतर्गत पूरे हुए विकास कार्यों का प्रमाण है। इसमें उन योजनाओं और पहल का समावेश है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की धरती पर विश्वास, विकास और पारदर्शिता का नया अध्याय लिखा है।

‘मोदी की गारंटी’- विकास के सशक्त उदाहरण

‘कॉफी टेबल बुक’ में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को मिले आवास, किसानों को दी गई धान बोनस राशि, कृषक उन्नति योजना के तहत हुए कृषि सुधार, तथा लोक सेवा आयोग परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली में लायी गई पारदर्शिता जैसे अनेक जनहितकारी सुधारों का विस्तारपूर्वक विवरण शामिल है।

जन-कल्याण से सुशासन तक की यात्रा

‘कॉफ़ी टेबल बुक’ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं – जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, हर घर जल मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, और डिजिटल प्रशासनिक सुधार – के माध्यम से छत्तीसगढ़ में आए सकारात्मक परिवर्तनों को चित्रों और आँकड़ों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है।

राज्य की प्रगति का जीवंत चित्रण

यह पुस्तक न केवल योजनाओं की जानकारी देती है, बल्कि यह बताती है कि किस प्रकार केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से आम नागरिकों का जीवन बदला है। ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसर, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और प्रशासनिक पारदर्शिता के क्षेत्र में हुए कार्यों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह ‘कॉफी टेबल बुक’ छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि यह राज्य की 25 वर्ष की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री श्री मोदी की विकासोन्मुख दृष्टि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आने वाली पीढिय़ों के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ के सपने की प्रेरणा बनेगी।

झलकियां…

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आए हुए सभी मेरे प्यारे भाई और बहनों छत्तीसगढ़ के जम्मो भाई-बहनी, लइका, सियानों को हाथ जोड़ कर जय जोहर। आज छत्तीसगढ़ राज्य अपन गठन के 25 साल पूरा कर लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता, मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी और छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारों के साथ भाषण की शुरुआत की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को चाबियां सौंपी। पीएम मोदी ने धमतरी की सोनिया से बातचीत भी की।
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ को बनाया। अब वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को संवार रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पहले पीएम मोदी प्रदेश के कोने-कोने में घूम चुके हैं। 14 हजार करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा करेंगे। इसके पहले बिलासपुर में 35 हजार करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की थी।
रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ स्थापना रजत महोत्सव के दौरान रामनामी समाज के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सम्मान स्वरूप प्रधानमंत्री को मोर पंख से बनी विशेष ‘खुमरी’ पहनाई, जो रामनामी समाज की पहचान और आस्था का प्रतीक मानी जाती है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक जयकारों और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
पीएम मोदी नवा रायपुर स्थित ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन किया। यहां से वे सीधे राज्योत्सव स्थल पहुंचे और विधिवत शुभारंभ किया, इस दौरान पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ म्यूजियम के बाहर जुटी हुई थी।

Contents
4 करोड़ गरीबों को दिए पक्के मकानबस्तर में डर नहीं, जश्न का माहौलदेश का हर कोना माओवाद से होगा मुक्तहमारी सरकार आदिवासी विरासत की कर रही रक्षाजहां बिजली नहीं आती थी, वहां आज इंटरनेट तक पहुंचासाय सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की ऊंचाइयों को छुएगा25 साल के नए युग का हो रहा सूर्योदयपीएम मोदी ने 2,500 बच्चों से की ‘दिल की बात’पीएम मोदी ने ‘कॉफ़ी टेबल बुक’ का किया विमोचनछत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और ‘मोदी की गारंटी’ का दस्तावेज़‘मोदी की गारंटी’- विकास के सशक्त उदाहरणजन-कल्याण से सुशासन तक की यात्राराज्य की प्रगति का जीवंत चित्रणझलकियां…

You Might Also Like

आईपीएस डांगी उत्पीडऩ केस में नया मोड़

1200 से अधिक शहीद जवानों के बनाए जाएंगे स्मारक : गृह मंत्री शर्मा

कारोबारी के घर डकैती की खबर निकली झूठी

जीएसटी विभाग में वर्षों पुराने विवादित प्रकरणों का हो रहा निराकरण

उज्ज्वला योजना से घर-घर पहुंच रहा गैस कनेक्शन : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मिरौनी बैराज के कर्मचारियों की लापरवाही से किसान महानदी में बहा, मौत

खबरें और भी है....

लाल झंडे की जगह शान से लहरा रहा तिरंगा-पीएम मोदी
मिरौनी बैराज के कर्मचारियों की लापरवाही से किसान महानदी में बहा, मौत
अंतत: कांग्रेस के एक निष्ठावान सिपाही ने कांग्रेस को कहा अलविदा
जिंदल के करोड़ों के स्लैग की चोरी करने का प्रयास
ट्रक से टकरा गई भाजपा पार्षद की कार, बुरी तरह जख्मी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
लाल झंडे की जगह शान से लहरा रहा तिरंगा-पीएम मोदी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?