NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की दबिश, अवैध लकड़ी की चिराई पकड़ी, मशीन किया सील, स्टोरेज की भी जांच जारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की दबिश, अवैध लकड़ी की चिराई पकड़ी, मशीन किया सील, स्टोरेज की भी जांच जारी
खरसिया

गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की दबिश, अवैध लकड़ी की चिराई पकड़ी, मशीन किया सील, स्टोरेज की भी जांच जारी

lochan Gupta
Last updated: August 22, 2026 12:06 am
By lochan Gupta August 22, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। जिले के खरसिया स्थित गर्ग फर्नीचर में वन विभाग की उडऩदस्ता टीम ने कार्रवाई की। यहां साल की लकड़ी के अवैध ल_ों की चिराई की जा रही थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वन विभाग ने आरा मशीन को सील कर दिया है। साथ ही मौके पर रखी दूसरी लकडिय़ों के भंडारण की भी जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की उडऩदस्ता टीम को गर्ग फर्नीचर में अवैध लकडिय़ों की चिराई किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने खरसिया वन अमले के साथ मिलकर मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान टीम को साल के 4 ल_े मिले। फर्नीचर संचालक भीमप्रकाश अग्रवाल के पास इन लकडिय़ों से जुड़े कोई जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। मौके पर इन ल_ों की चिराई भी की जा रही थी। इसके बाद वन विभाग ने करीब 1.525 घन मीटर अवैध लकड़ी जब्त कर ली। जिस आरा मशीन से लकडिय़ों की चिराई हो रही थी, उसे भी सील कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फर्नीचर के यहां काफी मात्रा में लकडिय़ां रखी हुई हैं। वन विभाग अब इन सभी लकडिय़ों के दस्तावेजों की जांच कर रहा है। अगर कोई लकड़ी बिना दस्तावेज या अवैध पाई जाती है, तो उसे भी जब्त किया जाएगा।

कार्रवाई अभी जारी

उडऩदस्ता सहायक प्रभारी संदीप नामदेव ने बताया कि गर्ग फर्नीचर में आरा मिल का लाइसेंस बजरंग सॉ मिल के नाम से है। इसका संचालन भीम प्रकाश अग्रवाल कर रहे हैं। जांच के दौरान वहां साल के 4 ल_े बिना दस्तावेज के मिले। इनकी चिराई की जा रही थी। संचालक लकडिय़ों से जुड़े जरूरी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद वन विभाग ने लकडिय़ां जब्त कर आरा मशीन को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई अभी जारी है।
जानकारों का कहना है कि शहर में कई आरा मशीनें चल रही हैं और इनमें बड़ी मात्रा में लकडिय़ों का भंडारण भी किया जाता है। ऐसे में इन सभी जगहों पर भी जांच की जरूरत है। बताया जाता है कि करीब 7-8 साल पहले तत्कालीन प्रभारी रेंजर राजेश्वर मिश्रा और उनकी टीम ने आरा मशीनों की जांच की थी। उस दौरान 3-4 आरा मशीनों को सील किया गया था। साथ ही वन विभाग ने बड़ी मात्रा में अवैध लकडिय़ां भी जब्त की थीं।

You Might Also Like

अ.भा.मा. महिला सम्मेलन : नन्हे कदम सनातन की ओर

खाद वितरण में शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं खाद्य वितरण में भारी गड़बड़ी

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के कर-कमलों से संपन्न हुई श्री राधाकृष्ण मंदिर की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और बॉक्स क्रिकेट से युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान

महापुरुषों के महान संदेश को चरितार्थ करते बाबा बागेश्वर : पं.दीपककृष्ण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं-सीएम साय
Next Article वर्ल्ड लीडर्स फोरम में सीएम साय ने रखा अर्थव्यवस्था का रोडमैप

खबरें और भी है....

वर्ल्ड लीडर्स फोरम में सीएम साय ने रखा अर्थव्यवस्था का रोडमैप
गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की दबिश, अवैध लकड़ी की चिराई पकड़ी, मशीन किया सील, स्टोरेज की भी जांच जारी
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं-सीएम साय
बुचडख़ाना ले जाते मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, वाहन छोडक़र भागे तस्कर, अपराध दर्ज
डोडक़ी नदी के तेज बहाव में बह गया पहाड़ी कोरवा, एक किमी दूर झाडिय़ों में मिला शव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्ल्ड लीडर्स फोरम में सीएम साय ने रखा अर्थव्यवस्था का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?