NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान-महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान-महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान
रायगढ़

बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान-महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान

महतारी वंदन योजना से वृंदावती सिदार के जीवन में आई आर्थिक संबल की नई रोशनी, हर महीने मिलने वाली राशि से घर-गृहस्थी, दवाई और बच्चों की पढ़ाई में मिल रही मदद, 30वीं किस्त की राशि से खरीदी राखी, भाइयों की कलाइयों पर सजेगा बहन के स्नेह का धागा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta August 21, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की एक ऐसी पहल बनकर सामने आई है, जिसने प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों को अपने छोटे-बड़े घरेलू खर्चों के लिए आर्थिक सहारा दिया है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित सहायता राशि महिलाओं के लिए केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान का आधार भी बन रही है। ऐसी ही कहानी वृंदावती सिदार की है, जिनके परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में महतारी वंदन योजना की राशि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
रायगढ़ की वृंदावती सिदार बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि से उन्हें घर के जरूरी खर्चों को संभालने में काफी मदद मिलती है। कभी बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी जरूरतें पूरी करनी हों, कभी दवाई खरीदनी हो या घर-गृहस्थी की छोटी-छोटी आवश्यकताओं का खर्च उठाना हो, योजना की राशि उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है। इससे उन्हें हर माह के खर्चों को व्यवस्थित करने में आर्थिक राहत मिलती है।

30वीं किस्त बनी रक्षाबंधन की खुशी का आधार

वृंदावती के लिए इस बार महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त विशेष खुशी लेकर आई। उन्होंने इस राशि से राखी खरीदी है। रक्षाबंधन के अवसर पर जब वह अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधेंगी, तो उस स्नेह के धागे में आत्मनिर्भरता और आर्थिक सम्मान की भावना भी जुड़ी होगी। उनके लिए यह राशि केवल एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने परिवार और रिश्तों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम भी बनी है। वृंदावती कहती हैं कि पहले घर की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार के बजट को देखकर खर्च करना पड़ता था। अब हर महीने मिलने वाली राशि से उन्हें अपने स्तर पर कई आवश्यक खर्च पूरे करने में सुविधा होती है। बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों और घरेलू जरूरतों में यह राशि उनके लिए लगातार सहारा बनी हुई है।

योजना ने बढ़ाया महिलाओं का आत्मविश्वास

महतारी वंदन योजना का प्रभाव केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है। नियमित रूप से राशि मिलने से महिलाओं को अपने परिवार की जरूरतों में योगदान देने का अवसर मिल रहा है। वृंदावती सिदार ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खाते में नियमित रूप से मिलने वाली सहायता राशि उनके लिए बड़ी सुविधा है।

You Might Also Like

सगाई में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी

साइबर चेतना कार्यक्रम में डीएसपी ने आनलाइन फ्रॉड से बचाव के बताये उपाए

बड़पारा शराब भ_ी के पास गुंडागर्दी तीन गिरफ्तार

ग्राम लारा की वॉलीबॉल टीम ने जीता एनटीपीसी ग्रामीण वॉलीबॉल टूर्नामेंट

पूर्वांचल का कोसमपाली गांव में हुआ राममय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सत्ता जाते ही देशभक्ति भूली कांग्रेस… वंदे मातरम् नहीं गा सकते तो भाजयुमो सिखाने को तैयार : सुमीत शर्मा
Next Article आवारा मवेशियों से किसानों की फसल पर संकट

खबरें और भी है....

कलेक्टर ने पोस्ट ऑफ द मन्थ शिक्षकों का किया सम्मान, विनोबा ऐप से मिल रहा नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा
कारोबारी पर वक्फ संपत्ति कब्जाने का आरोप
यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, 5 दिनों तक चलेगी परीक्षा, 185 कैंडिडेट्स होंगे शामिल
ट्रैफिक सुधारने कई जगहों पर लगेंगे सिग्नल, व्हीआईपी रोड में नए साइन-बोर्ड लगेंगे
बिलासपुर-यलहंका के मध्य चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 26 से नियमित परिचालन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कलेक्टर ने पोस्ट ऑफ द मन्थ शिक्षकों का किया सम्मान, विनोबा ऐप से मिल रहा नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?