NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कुनकुरी मयाली खण्डसा में अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कुनकुरी मयाली खण्डसा में अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज संपन्न
जशपुरनगर

कुनकुरी मयाली खण्डसा में अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज संपन्न

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर सेना, एनडीआरएफ, एसडी आर एफ, स्वास्थ्य विभाग, फूड विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग और स्काउट गाइड बच्चों का रहा सहयोग

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। जिला प्रशासन द्वारा आज कुनकुरी विकासखंड के को ग्राम खण्डसा (मयाली) में आयोजित अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज किया गया। कुनकुरी एसडीएम नंद पांडे और नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग,नगर सेना और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज रनिंग कमेंट्री समय सुबह 10 बजे प्रारंभ किया गया। आज का काल्पनिक परिदृश्य यह है कि जशपुर की ओर से रायगढ़ जा रहा अमोनिया गैस से भरा एक टैंकर ग्राम खण्डसा, मयाली डेम के पास अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गया है। टैंकर से अत्यधिक ज्वलनशील और संक्षारक अमोनिया गैस का तीव्र रिसाव शुरू हो चुका है।
जिसमें सुबह 10 बजकर 05 मिनट में प्रथम सूचना एवं सूचना तंत्र की सक्रियता
घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम और जिला आपदा राहत शाखा को दी गई है। सूचना मिलते ही कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी, इंसिडेन्ट कमांडर के रूप में कमान संभाल चुके हैं और 24&7 संचार नेटवर्क के जरिए सभी नोडल अधिकारियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। समय 10:10 बजे कॉर्डनिंग एवं सुरक्षा घेरा पुलिस विभाग थाना प्रभारी कुनकुरी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुँचा और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से 3 स्तरीय घेराबंदी में बांट दिया गया है। हॉट जोन दुर्घटना का मुख्य केंद्र, जहाँ केवल एससीबीए किट पहने प्रशिक्षित बचाव दल ही तैनात रहे। वार्म ज़ोन डीकंटैमिनेशन और प्राथमिक चिकित्सा पोस्ट का क्षेत्र। कोल्ड जोन इंसिडेंट कमांड पोस्ट स्टेजिंग एरिया और राहत शिविर बनाया गया था। पुलिस द्वारा ट्रैफिक डायवर्जन किया गया और एम्बुलेंस हेतु ग्रीन कॉरिडोर तैयार था। साथ ही यह पूरा क्षेत्र घोषित है। मोबाइल, माचिस या किसी भी स्पार्क पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है रहा है। समय 10:15 बजे – फायर ब्रिगेड एवं नगर सेना का रिसाव नियंत्रण, जिला सेनानी नगर सेना के नेतृत्व में फायर फाइटर्स और बचाव दल स्ष्टक्च्र किट और केमिकल प्रोटेक्टिव गियर पहनकर हॉट ज़ोन में प्रवेश किया गया। इसके पश्चात के अनुसार अमोनिया रिसाव पर पानी की सीधी धार मारना सख्त मना है। फायर ब्रिगेड द्वारा कैवल का विशाल पर्दा बनाया गया था। ताकि हवा में तैरती अमोनिया गैस पानी में घुलकर निष्प्रभावी हो जाए और बाहर न फैले। बचाव दल टैंकर के वाल्व लीकेज को सील करने का तकनीकी प्रयास किया गया।
इसके पश्चात समय 10:25 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन एवं डीकंटैमिनेशन गैस की चपेट में आए इंजडे (घायलों) को रेस्क्यू टीम द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया और वार्म जोन में स्थापित में घायलों और बचाव कर्मियों को पानी से नहलाया गया ताकि उनकी त्वचा व कपड़ों पर लगी अमोनिया पूरी तरह धुल जाए। इसके पश्चात समय 10:35 बजे – मेडिकल एड पोस्ट एवं आपातकालीन निकासी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की टीम द्वारा स्थल पर स्थापिन में घायलों का त्वरित उपचार शुरू कर दिया गया है। आंखों और त्वचा की जलन के लिए विशेष किट का उपयोग हो रहा है और ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया।
गंभीर घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस से रेफर किया जा रहा है। अति-आपातकालीन स्थिति हेतु नायब तहसीलदार के प्रभार में हेलीपैड भी तैयार किया गया था। समय 10:45 बजे कैटल कैंप, ट्रांसपोर्ट एवं राहत शिविर ,पशु चिकित्सा शिविर उप-संचालक पशु चिकित्सा की टीम द्वारा प्रभावित पशुओं का प्राथमिक उपचार कर उन्हें पानी से नहलाया गया। तत्पश्चात कुनकुरी जनपद पंचायत सीईओ द्वारा प्रभावित आबादी को सुरक्षित निकालकर रिलीफ कैंप में ठहराने, फूड ऑफिसर द्वारा भोजन पैकेट और स्वच्छ पेयजल वितरण का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जशपुर द्वारा टैंकर ट्रांसफर यूनिट और कोड का तकनीकी सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इसके बाद समय 10:55 बजे – लाइव कवरेज एवं मीडिया ब्रीफिंग जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया।उप-संचालक जनसंपर्क द्वारा मीडिया ब्रीफिंग ज़ोन में सटीक प्रेस बुलेटिन जारी की जा रही है, ताकि जनता में किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या पैनिक न फैले। समय 11:05 बजे – सिचुएशन कंट्रोल एवं समापन बचाव दल द्वारा टैंकर के लीकेज को सफलतापूर्वक बंद कर दिया गया है। वातावरण में अमोनिया का स्तर अब पूरी तरह सुरक्षित सीमा में है। इंसिडेंट कमाण्डर द्वारा मॉक एक्सरसाइज के सफलतापूर्वक संपन्न होने की घोषणा की जाती है। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, स्काउट के बच्चों, नगर सेना के जवान , पुलिस जवान, सहित अन्य विभागों का भी सराहनीय सहयोग रहा है।

You Might Also Like

शिविर में प्राप्त 432 आवेदन में से 210 आवेदनों को मौके पर ही किया गया निराकरण

शराबी वाहन चालकों को अब न्यायालय से छुड़ाना होगा वाहन

पुलिस ने महिला थाना में चलाया जागरूकता अभियान

शादी से लौट रही बस पलटी, 50-60 यात्री बाल-बाल बचे, ड्राइवर फरार, एक युवती घायल

आत्मानंद स्कूल में पालक शिक्षक मेगा बैठक संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नई क्रिकेट टीम के चयन की तैयारी, पत्थलगांव में 30 अगस्त और 6 सितंबर को ट्रायल
Next Article मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

खबरें और भी है....

पुटूकछार के डूबे रपटा पुल पर प्रशासन की नजर, वैकल्पिक मार्ग का दिया आश्वासन
इतवारी बाजार सिंदूर पार्क में रविवार को श्रमिकों के लिए विशेष पंजीयन एवं योजना लाभ शिविर
भूपदेव स्कूल में किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी गई जानकारी
स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर, आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने दिए निर्देश
मिशन 100 के लक्ष्य को लेकर पुसौर में व्याख्याताओं की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

Popular Posts

पुटूकछार के डूबे रपटा पुल पर प्रशासन की नजर, वैकल्पिक मार्ग का दिया आश्वासन
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?