NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रोज वार्डों का दौरा करेंगे कमिश्नर-सीएमओ : प्रमुख सचिव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रोज वार्डों का दौरा करेंगे कमिश्नर-सीएमओ : प्रमुख सचिव
रायपुर

रोज वार्डों का दौरा करेंगे कमिश्नर-सीएमओ : प्रमुख सचिव

अफसर सिर्फ रिपोर्ट पर भरोसा न करें, ग्राउंड से वॉट्सएप ग्रुप में भेजनी होगी फोटो : सोनमणि

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
5 Min Read

रायपुर। जमीनी व्यवस्था सुधारने के लिए अब नगर निगम के कमिश्नर और नगर पालिका-नगर पंचायतों के सीएमओ रोज वार्डों का दौरा करेंगे। वे अपनी टीम के साथ वार्डों में जाकर सफाई, कचरा प्रबंधन और दूसरे विकास कार्यों की स्थिति देखेंगे। अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान की फोटो डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप ग्रुप में भी शेयर करनी होगी। नगरीय प्रशासन विभाग के नए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए।
कार्यभार संभालते ही बोरा ने अधिकारियों से मैराथन बैठक ली जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, नालंदा परिसर और शहरों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल ऑफिस में बैठकर रिपोर्ट के आधार पर काम की समीक्षा न करें। अफसर नियमित रूप से मौके पर जाकर काम की क्वालिटी, प्रोग्रेस और लोगों को मिल रहे बेनिफिट की जांच करें। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान बोरा ने कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि घरों, बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर कचरे को अलग-अलग करने की व्यवस्था प्रभावी तरीके से लागू की जाए। उन्होंने निकायों में चार डस्टबिन की व्यवस्था को व्यवस्थित करने, कचरे का नियमित उठाव और उचित निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाने को कहा। प्रमुख सचिव ने बाजार क्षेत्रों में नियमित सफाई, समय पर कचरा उठाने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिसका असर जमीन पर दिखाई दे। बोरा ने राज्य में बन रहे 38 नालंदा परिसरों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन तैयार होने से पहले ही लाइब्रेरी के लिए किताबें, कंप्यूटर, पैनल, लाइब्रेरियन और दूसरी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था कर ली जाए। इससे परिसर तैयार होते ही स्टूडेंट को इसका फायदा मिल सकेगा। प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत और बन चुके मकानों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास का लाभ मिले। साथ ही मकानों के निर्माण की क्वालिटी और प्रोग्रेस की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।
रायपुर नगर निगम आयुक्त को शहर के पर्यटन स्थलों की सूची तैयार कर वहां पीने का साफ पानी, शौचालय, डस्टबिन और सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरों में अर्बन फॉरेस्ट और सार्वजनिक उद्यानों के विकास पर भी जोर दिया। पुराने गार्डन के रखरखाव और सुधार की योजना बनाने को कहा। नगरीय निकायों के परिसीमन के बाद शहरों में शामिल हुए नए क्षेत्रों में पेयजल, सफाई, हरियाली और अर्बन एग्रीकल्चर को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। प्रमुख सचिव ने पुराने हाउसिंग प्रोजेक्ट की मरम्मत, स्लम रिडेवलपमेंट और उपलब्ध सरकारी जमीन पर व्यावसायिक प्रोजेक्ट के विकल्प तलाशने को भी कहा। बोरा ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन और ष्टक्कत्रक्र्ररूस् पोर्टल से मिलने वाली शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार समन्वय कर शहरों के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया। बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक आर. एक्का, सूडा के सीईओ सुमित अग्रवाल, रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा नगर निगम बिरगांव के आयुक्त युगल किशोर उर्वशा, उप सचिव भागवत जायसवाल, अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य, मुख्य अभियंता राजेश शर्मा, संयुक्त संचालक मिथिलेश अवस्थी, उप संचालक अरुण साहू, सूडा के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील अग्रहरि, सचित साहू तथा अधीक्षण अभियंता रमेश सिंह भी बैठक में मौजूद थे।

You Might Also Like

बिजली गोदाम शॉर्ट सर्किट हादसे का नुकसान नहीं भरेंगे उपभोक्ता

सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली, आरपीएफ जवान की मौत

मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र : एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

मुख्यमंत्री निवास में सुहागन महिलाओं ने की वटवृक्ष की पूजा-अर्चना

वसुधैव कुटुम्बकं और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है हमारी सनातन परम्परा -सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसीबी केस दर्ज : निरीक्षक सस्पेंड, ओवर रेट शराब बेचने पर 2 को शो-कॉज नोटिस
Next Article नई क्रिकेट टीम के चयन की तैयारी, पत्थलगांव में 30 अगस्त और 6 सितंबर को ट्रायल

खबरें और भी है....

पुटूकछार के डूबे रपटा पुल पर प्रशासन की नजर, वैकल्पिक मार्ग का दिया आश्वासन
इतवारी बाजार सिंदूर पार्क में रविवार को श्रमिकों के लिए विशेष पंजीयन एवं योजना लाभ शिविर
भूपदेव स्कूल में किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी गई जानकारी
स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर, आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने दिए निर्देश
मिशन 100 के लक्ष्य को लेकर पुसौर में व्याख्याताओं की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

Popular Posts

पुटूकछार के डूबे रपटा पुल पर प्रशासन की नजर, वैकल्पिक मार्ग का दिया आश्वासन
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?