NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
रायपुर

2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, सीएस ने की तैयारियों की समीक्षा

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 12:25 am
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। वे रायपुर स्थित एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रदेश चीफ सेक्रेटरी विकासशील ने बुधवार को मंत्रालय में अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपराष्ट्रपति के दौरे की सभी व्यवस्थाएं मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम और तय प्रोटोकॉल के अनुसार की जाएं। एयरपोर्ट से एम्स तक आने-जाने के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक और एंट्री-एग्जिट प्लान को बेहतर तरीके से तैयार करने को कहा गया। उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान रायपुर कलेक्टर को एयरपोर्ट पर स्वागत, रिसेप्शन लाइन और एम्स में रिसेप्शन सहित प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की पर्याप्त तैनाती भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
मुख्य सचिव ने उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए गृह विभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही ठहरने की व्यवस्था, प्रकाश-विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं और आकस्मिक चिकित्सा सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा।

कार्यक्रम में वंदे मातरम् और राष्ट्रगान होगा

दीक्षांत समारोह में बैठने की व्यवस्था भारत सरकार के प्रोटोकॉल और तय डायस प्लान के अनुसार की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान से होगी। एम्स प्रबंधन को भी समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में गृह-जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश कुमार बंसल, रायपुर कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर, आईजी रायपुर और एम्स के अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ के हाथों प्रदेश के 36 अलंकरण से विभूतियां एवं संस्थाएं हुए सम्मानित

26 बकायादारों की प्रॉपर्टी सील, काटे गए नल कनेक्शन

जल संकट : कांग्रेस ने मटका लेकर राजधानी में किया प्रदर्शन

कृष्णा पब्लिक स्कूल में पैरेंट्स का बवाल

शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर फिर गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चोरों ने मृतक के क्षतिग्रस्त बाइक को भी नहीं छोड़ा

खबरें और भी है....

2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
चोरों ने मृतक के क्षतिग्रस्त बाइक को भी नहीं छोड़ा
पत्नी के हत्यारा को उम्रकैद, सब्जी बनाने की बात हुआ था विवाद
पुसौर के दो प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, फुड एवं सेफ्टी विभाग शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे दबिश
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में पकड़ाया गांजा तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?