NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गोंगपा ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का किया ऐलान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गोंगपा ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का किया ऐलान
रायगढ़

गोंगपा ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का किया ऐलान

छाल क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, कहा- मांग पूरी नहीं होने पर 25 से करेंगे प्रदर्शन

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 12:21 am
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिला के छाल क्षेत्र में कई तरह की समस्याएं हैं। जिसके कारण हर दिन लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को आवेदन सौंपा है और मांग पूरी नहीं होने पर 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
एसडीएम के नाम सौंपे गए आवेदन में बताया कि छाल क्षेत्र में पूर्व में कई विभिन्न जन समस्याओं को लेकर खेदापाली, छाल-धरमजयगढ़ मेन रोड पर विरोध प्रदर्शन कर समस्याओं के निराकरण करने की मांग की गई थी, लेकिन आज तक उसका निराकरण नहीं हो सका। ऐसे में 25 अगस्त से अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने अपनी मांगो को लेकर बताया कि ग्राम चन्द्रशेखरपुर डॉ अम्बेडकर चौक से लेकर घरघोड़ा चौक छाल तक खराब सडक़ लंबे समय से खराब है। जिसका तत्काल मरम्मत किया जाये।
एसईसीएल छाल उपक्षेत्र के द्वारा कोयला परिवहन साईलो छोडऩे जाते समय बिना तारपोलिन ढककर कोयला परिवहन किया जा रहा है जो कि पर्यावरण अधिनियम 1986 नियम 3 की धारा 7 का उलंघन है। इसलिए एसईसीएल प्रबंधक व कोयला परिवहन करने वाले के उपर पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 नियम 3 की धारा 15,16 के तहत कार्यवाही किया जाए।
आश्रित परिवारों को जल्द मुआवजा व रोजगार दिया जाए
एसईसीएल छाल क्षेत्र के भूमि अधिग्रहण के तहत ग्राम चन्द्रशेखरपुर के आश्रित परिवारों को शीघ्र मुआवजा व रोजगार दिया जाए। एसईसीएल छाल उपक्षेत्र खदान के आसपास प्रभावित ग्रामीणों को वरियता प्रदान कर ठेका श्रमिक के रुप में कार्य पर रखा जाए। ज्ञापन में यह भी बताया कि मेन रोड में गाड़ी खड़ा करके बिल्टी काटने से रोड जाम हो जाता है। जिससे स्कूल वाहनों व आम लोगों को आवागमन करने में काफी कठीनाईयों का सामना करना पड़ता है और गंभीर दुर्घटना का स्थिति बना रहता है। एसईसीएल छाल उपक्षेत्र व सभी खान परिसर में काम करने वाले ठेका श्रमिकों को कोल इंडिया द्वारा एचपीसी वेज भुगतान व 8 घंटे का काम लिया जाए।

You Might Also Like

कृष्ण कुंज से पल्लवित होता प्रकृति के साथ संस्कृति का मेल

केलो नदी के अस्तित्व पर खतरा, लग रहा एक और प्लांट

मांड नदी में अज्ञात युवक की मिली लाश

स्वतंत्रता दिवस समारोह का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रपटा पुल पर उफनती नदी बनी ग्रामीणों की मुसीबत
Next Article स्वच्छता कर्मियों को महापौर ने दी सुरक्षा किट

खबरें और भी है....

2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
चोरों ने मृतक के क्षतिग्रस्त बाइक को भी नहीं छोड़ा
पत्नी के हत्यारा को उम्रकैद, सब्जी बनाने की बात हुआ था विवाद
पुसौर के दो प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, फुड एवं सेफ्टी विभाग शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे दबिश
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में पकड़ाया गांजा तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?