NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नकली लुब्रिकेंट ऑयल रैकेट का भंडाफोड़, एफआईआर दर्ज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नकली लुब्रिकेंट ऑयल रैकेट का भंडाफोड़, एफआईआर दर्ज
रायगढ़

नकली लुब्रिकेंट ऑयल रैकेट का भंडाफोड़, एफआईआर दर्ज

एचपीसीएल के नाम पर बेचा जा रहा था कथित नकली ‘एनक्लो-68’ ऑयल, 26-26 लीटर की तीन बाल्टियां जब्त

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 12:19 am
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। नामी पेट्रोलियम कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के नाम की आड़ में कथित नकली लुब्रिकेंट ऑयल बेचने के मामले का खरसिया पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शहीद नंद कुमार पटेल मार्ग, मंगल बाजार रोड स्थित कमल ऑटो सेंटर में दबिश देकर एचपीसीएल के नाम से पैक किए गए कथित नकली ‘एनक्लो-68’ चिकनाई तेल की तीन बाल्टियां जब्त की हैं। प्रत्येक बाल्टी में 26 लीटर तेल भरा हुआ था।
मामले में दुकान संचालक मोहन कुमार अग्रवाल (42) के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित नकली तेल दुकान तक कहां से पहुंचा, इसकी सप्लाई किस नेटवर्क के जरिए की जा रही थी और इसे खरसिया क्षेत्र में कब से बेचा जा रहा था।
मामले की शुरुआत म्प्च्त् प्दकपं च्तपअंजम स्पउपजमक के वरिष्ठ जांच अधिकारी शुभाशीष डे (42) की शिकायत से हुई। उन्होंने 13 अगस्त को पुलिस को लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी कि कमल ऑटो सेंटर में एचपीसीएल के असली उत्पादों की आड़ में कथित नकली लुब्रिकेंट ऑयल का भंडारण और बिक्री की जा रही है।
शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि इस तरह के उत्पादों की बिक्री से न केवल कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है, बल्कि ग्राहकों के साथ भी धोखाधड़ी की जा सकती है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कमल ऑटो सेंटर में दबिश दी।
तलाशी के दौरान पुलिस को एचपीसीएल के नाम से पैक किया गया ‘एनक्लो’ चिकनाई तेल मिला। जांच के दौरान पुलिस ने इसकी 26-26 लीटर क्षमता वाली तीन बाल्टियां, यानी कुल 78 लीटर कथित संदिग्ध लुब्रिकेंट ऑयल, जब्त किया। जब्त सामग्री को आगे की जांच और परीक्षण के लिए सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित नकली लुब्रिकेंट ऑयल की आपूर्ति कमल ऑटो सेंटर तक किस व्यक्ति या एजेंसी ने की थी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि दुकान संचालक द्वारा इसे कितने समय से बेचा जा रहा था और इस नेटवर्क से अन्य कारोबारी या लोग जुड़े हुए हैं या नहीं। यदि जांच में बड़े स्तर पर नकली उत्पादों की सप्लाई के साक्ष्य मिलते हैं, तो मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने दुकान संचालक मोहन कुमार अग्रवाल के खिलाफ खरसिया थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 347 और 349 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस जब्त तेल की जांच सहित मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
थाना प्रभारी ने कहा खरसिया थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के अनुसार, पेट्रोलियम कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर संबंधित दुकान में दबिश देकर कार्रवाई की गई है। दुकान से भ्च्ब्स् के नाम से पैक किए गए लुब्रिकेंट ऑयल की तीन बाल्टियां जब्त की गई हैं। पूरे मामले की जांच जारी है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नकली ऑयल के कारोबार से जुड़े लोगों में हडक़ंप मचा हुआ है। जांच आगे बढऩे के साथ कथित नकली लुब्रिकेंट के सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

You Might Also Like

उत्कर्ष ‘भविष्य की उड़ान’ कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चे

छठवीं बटालियन परिवार ने यादगार ढंग से मनाया होली

गिरजा घरों में शुरू हुआ क्रिसमस त्यौहार

वित्तमंत्री ओपी ने रथ परंपरा को मानव जीवन के लिए संदेश बताया

प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूट व चाकू से हमला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तेज बरसात में भी नहीं थमा हौसला: एनएचएम कर्मियों ने निकाली रैली
Next Article बसंतपुर में बदहाल सडक़ से ग्रामीण परेशान, बरसात में बढ़ा हादसे का खतरा

खबरें और भी है....

2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
चोरों ने मृतक के क्षतिग्रस्त बाइक को भी नहीं छोड़ा
पत्नी के हत्यारा को उम्रकैद, सब्जी बनाने की बात हुआ था विवाद
पुसौर के दो प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, फुड एवं सेफ्टी विभाग शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे दबिश
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में पकड़ाया गांजा तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?