NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुसल्दा स्कूल में पॉलीथिन का ‘सहारा’, फिर भी छत नहीं रोक पा रही बारिश, बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुसल्दा स्कूल में पॉलीथिन का ‘सहारा’, फिर भी छत नहीं रोक पा रही बारिश, बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे!
रायगढ़

पुसल्दा स्कूल में पॉलीथिन का ‘सहारा’, फिर भी छत नहीं रोक पा रही बारिश, बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे!

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 12:18 am
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सरकारी स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शिक्षा देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन घरघोड़ा क्षेत्र के पुसल्दा गांव की प्राथमिक शाला और मिडिल स्कूल की तस्वीर इन दावों पर पानी फेरती नजर आ रही है। यहां बारिश से बचाने के लिए स्कूल की छत पर पॉलीथिन का सहारा लिया गया है, लेकिन विडंबना देखिएकृपॉलीथिन भी बारिश का पानी रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
बारिश होते ही स्कूल की छतों से पानी टपकने लगता है। कक्षाओं के भीतर जगह-जगह पानी गिरने से बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि पढ़ाई से ज्यादा चिंता इस बात की रहती है कि कहीं छत से कोई हिस्सा टूटकर नीचे न आ जाए।
स्कूल में बच्चों को किताब-कॉपी लेकर पढऩे के लिए भेजा जाता है, लेकिन बारिश के मौसम में उन्हें शायद यह भी सीखना पड़ रहा है कि छत से टपकते पानी से अपनी कॉपियां कैसे बचाई जाएं। कहीं फर्श गीला है तो कहीं पानी रोकने के लिए बर्तन और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब स्कूल की छत की हालत इतनी खराब है तो आखिर जिम्मेदारी किसकी है? क्या बच्चों की सुरक्षा का जिम्मा सिर्फ स्कूल के शिक्षकों का है? क्या बारिश खत्म होने का इंतजार किया जाएगा या फिर किसी हादसे के बाद जिम्मेदार जागेंगे?
सरकारी योजनाओं में करोड़ों रुपये के विकास की बातें होती हैं, लेकिन पुसल्दा के स्कूल में विकास का ‘मॉडल’ फिलहाल पॉलीथिन के रूप में दिखाई दे रहा है। सवाल यह भी है कि अगर पॉलीथिन ही स्कूल की छत की सुरक्षा का इंतजाम है तो फिर पक्की मरम्मत और भवन रखरखाव के लिए जिम्मेदार विभाग आखिर क्या कर रहा है?
बारिश हर साल आती है, स्कूल भी हर साल खुलता है और बच्चों की जान भी उतनी ही कीमती है। फिर भी अगर छत की मरम्मत के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
पुसल्दा के ग्रामीणों और अभिभावकों की मांग है कि संबंधित विभाग तत्काल स्कूल भवन का निरीक्षण कराए और जर्जर छत की स्थायी मरम्मत कराई जाए। साथ ही जब तक भवन सुरक्षित घोषित नहीं होता, तब तक बच्चों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

You Might Also Like

आशीष के नेतृत्व में युंका ने राहुल गाँधी का किया आतिशी स्वागत

केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

बेजुबान जानवरों के कल्याण के लिए उठी मांग

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने फहराया तिरंगा

सुपा की आंचलिक अग्रवाल सभा की बैठक में शामिल हुए सुनील रामदास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प
Next Article तेज बरसात में भी नहीं थमा हौसला: एनएचएम कर्मियों ने निकाली रैली

खबरें और भी है....

2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
चोरों ने मृतक के क्षतिग्रस्त बाइक को भी नहीं छोड़ा
पत्नी के हत्यारा को उम्रकैद, सब्जी बनाने की बात हुआ था विवाद
पुसौर के दो प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, फुड एवं सेफ्टी विभाग शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे दबिश
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में पकड़ाया गांजा तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?