NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पांच वर्षों से जारी है कांवड़ यात्रा की परंपरा, गोबराहीन तक पैदल पहुंचे शिवभक्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > पांच वर्षों से जारी है कांवड़ यात्रा की परंपरा, गोबराहीन तक पैदल पहुंचे शिवभक्त
छत्तीसगढ़

पांच वर्षों से जारी है कांवड़ यात्रा की परंपरा, गोबराहीन तक पैदल पहुंचे शिवभक्त

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 12:02 am
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
3 Min Read

पखांजूर। सावन मास के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्षेत्र के सैकड़ों शिवभक्तों ने श्रद्धा और आस्था के साथ कांवड़ यात्रा निकाली। चितरंजन नगर (पी.व्ही.-91), छोटेबेटिया क्षेत्र के शिवभक्त धमतरी जिले के नगरी सिहावा स्थित महानदी के उद्गम स्थल पहुंचे। यहां से कांवड़ में पवित्र जल भरकर भक्तों ने करीब 80 से 90 किलोमीटर का सफर तय करते हुए केशकाल स्थित प्रसिद्ध शिवधाम गोबराहीन के प्राचीन शिव मंदिर तक यात्रा की।लंबी दूरी की इस धार्मिक यात्रा के दौरान शिवभक्त पूरे उत्साह और भक्ति के साथ आगे बढ़े। गोबराहीन पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने प्राचीन शिवलिंग पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महानदी के उद्गम स्थल से लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके साथ ही दूध चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र, परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
जानकारी अनुसार पी.व्ही.-91 चितरंजन नगर और छोटेबेटिया क्षेत्र के शिवभक्त लगातार पांच वर्षों से गढ़ धनोरा गोबराहीन के प्राचीन शिव मंदिर तक कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। हर वर्ष सावन में श्रद्धालुओं की संख्या और उत्साह बढ़ता जा रहा है। कठिन और लंबी यात्रा के बावजूद भक्तों में भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह देखने को मिला। गोरहीन स्थित प्राचीन शिवलिंग को लेकर श्रद्धालुओं के बीच विशेष धार्मिक मान्यता है। मान्यता है कि जो श्रद्धालु विशालकाय शिवलिंग को अपनी दोनों बांहों से पूरी तरह आलिंगन कर लेता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती है और उसे सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते दूर-दूर से श्रद्धालु इस प्राचीन शिवधाम में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
धार्मिक आस्था के साथ-साथ गोरहीन क्षेत्र ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। जानकारी के अनुसार यहां के टीलों की खुदाई के दौरान 5वीं-6वीं शताब्दी के ऐतिहासिक अवशेष मिलने की बात सामने आई है। इससे इस क्षेत्र के प्राचीन इतिहास और धार्मिक महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर गोबराहीन में विशाल मेले का आयोजन भी होता है। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करते हैं।सावन में निकली यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं,बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था, परंपरा और भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक बन गई है।

You Might Also Like

एक दिन में गर्भवती महिला का 2 बार ऑपरेशन, मौत

रायपुर से नागपुर जा रहा था हवाला का पैसा

संवेदनशील क्षेत्र जैमेर-हमीरगढ़ पहुंची भाजपा नेत्री दीपिका

सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत के बाद हंगामा

रिश्वतखोर प्रभारी लेखापाल को एसीबी ने किया गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चांपा स्टेशन में चला किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान
Next Article रेलवे ट्रैक पर अवैध प्रवेश के विरुद्ध आरपीएफ की प्रभावी कार्रवाई

खबरें और भी है....

तेज बरसात में भी नहीं थमा हौसला: एनएचएम कर्मियों ने निकाली रैली
पुसल्दा स्कूल में पॉलीथिन का ‘सहारा’, फिर भी छत नहीं रोक पा रही बारिश, बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे!
1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प
इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल 30 अगस्त तक स्थगित
1.10 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तेज बरसात में भी नहीं थमा हौसला: एनएचएम कर्मियों ने निकाली रैली
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?