रायगढ़। पुसौर पुलिस ने ग्राम पुटकापुरी में छापा मारकर एक व्यक्ति को 1.10 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 हजार रुपये है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को पुसौर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पुटकापुरी निवासी एक व्यक्ति अपने घर के बाहर परछी में गांजा छिपाकर रखा और उसका बिक्री कर रहा है। इससे थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर रवाना किया, जहां पुलिस ने ग्राम पुटकापुरी पहुंचकर बताए गए स्थान पर सुनियोजित तरीके से रेड कार्रवाई की। इस दौरान घर के बाहर परछी में छिपने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भुरवा दास महंत, पिता स्व. ननकी दाऊ महंत, 45 वर्ष, निवासी ग्राम पुटकापुरी, थाना पुसौर बताया। साथ ही पुलिस ने जांच किया तो उसके कब्जे से प्लास्टिक पन्नी में भूरे रंग के टेप से लिपटा हुआ 1.10 किलोग्राम गांजा पाया गया। इससे आरोपी भुरवा दास महंत को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
1.10 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार



