NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गेरवानी शराब दुकान में युवक ने चलाई गोली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गेरवानी शराब दुकान में युवक ने चलाई गोली
रायगढ़

गेरवानी शराब दुकान में युवक ने चलाई गोली

सुरक्षाकर्मी के पेट में गोली लगने से हुआ गंभीर, जांच में जुटी पूंजीपथरा पुलिस

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2026 12:46 am
By lochan Gupta August 19, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। बीती रात गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान पर सोमवार की रात एक युवक ने किसी बात को लेकर गोली चला दी। इससे दुकान का सुरक्षाकर्मी चंद्रशेखर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाकर्मी चंद्रशेखर पटेल (43 वर्ष) जो ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के तहत सिक्यूरिटी गार्ड का नौकरी करता है। ऐसे में 17 अगस्त की रात को इसकी ड्यूटी गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में लगी थी। इस दौरान रात करीब 10.30 बजे अपनी ड्यूटी पर तैनात था, और शराब दुकान बंद हो गई थी, इसी दौरान वहंा कुछ युवक आए और विवाद करने लगे, जिसे देख सुरक्षाकर्मी चंद्रशेखर पटेल ने बीच बचाव करने गया तो एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दिया और अपने पास रखे पिस्टलनुमा हथियार से गोली चला दी, जो चंद्रशेखर के पेट में लगी। गोली लगने के बाद वह जान बचाने के लिए आहाता के पीछे छिप गया और अपने साथियों को सूचना दी। जिससे उसके साथियों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दिया इससे पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही उक्त घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।
वहीं घायल सिक्युरिटी गार्ड की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात आरोपी युवक के खिलाफ धारा 296, 351(3), 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई, लेकिन मंगलवार शाम तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर बताई जा रही है।

सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी

उक्त घटना के बाद अब पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मुखबिरों की सहायता ली जा रही है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं आसपास के लोगों की माने तो इस शराब दुकान के पास हर दिन इस तरह के विवाद होते रहता है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी है। ऐसे में जब तक इन आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

क्या कहते हैं एसएसपी

इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि आज चंद्रशेखर पटेल नामक सुरक्षाकर्मी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि कल रात को शासकीय शराब दुकान पर ड्यूटी कर रहा था, तभी रात 10 बजे दुकान बंद होने के बाद कुछ युवक आए और विवाद करने लगे, इसने बचाव करने का प्रयास किया तो इसके ऊपर पिस्टलनुमा हथियार से एक युवक ने गोली चला दी,, जिससे इसे चोट लगी है। घटना की सूचना पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस अपराध दर्ज कर लगातार जांच की जा रही है, पुलिस को अहम सुराग मिला है, बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You Might Also Like

बारिश के चलते शहर हुआ पानी-पानी ट्रेफिक व्यवस्था जाम

उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं के चलते बढ़ रही ठंड

संजीव सेठी बने केलो विहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारिता समिति के अध्यक्ष

देवउठनी पर्व पर धूमधाम से हुआ शालिग्राम व तुलसी विवाह

शराब के लिये रूपये नही मिलने पर फांसी लगाकर दे दी जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अघोरपीठ गम्हरिया आश्रम में नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर 23 अगस्त को
Next Article स्टेशन के शेड से टपक रहा बारिश का पानी, यात्री हो रहे हलाकान

खबरें और भी है....

संभावित बाढ़ आपदा से निपटने टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित
नशे के खिलाफ युवाओं ने लिया संकल्प, महाविद्यालय में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ
शिशु संरक्षण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर प्रेस क्लब ने जताया शोक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
संभावित बाढ़ आपदा से निपटने टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?