NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जेपीएल द्वारा महिला सषक्तिकरण की पहल, क्षेत्र की महिलाएं चलाएंगी हैवी व्हीकल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जेपीएल द्वारा महिला सषक्तिकरण की पहल, क्षेत्र की महिलाएं चलाएंगी हैवी व्हीकल
रायगढ़

जेपीएल द्वारा महिला सषक्तिकरण की पहल, क्षेत्र की महिलाएं चलाएंगी हैवी व्हीकल

आरोहण प्रोजेक्ट के तहत भारी वाहन चलाने का प्रषिक्षण लेने महिलाओं का दल रवाना

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2026 12:34 am
By lochan Gupta August 19, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिंदल पॉवर लिमिटेड द्वारा महिलाओं के सषक्तिकरण की दिषा में एक अभिनव पहल की जा रही है। क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें प्लांट और माइंस एरिया में भारी वाहन चलाने के लिए प्रषिक्षित करने का निर्णय लिया गया है। इस प्रोजेक्ट को कंपनी प्रबंधन द्वारा आरोरण नाम दिया गया है। पहले चरण में क्षेत्र के विभिन्न गांवों की 15 महिलाओं व युवतियों का चयन किया गया है। उन्हें 30 दिनों के प्रषिक्षण के लिए मंगलवार को रायपुर रवाना किया गया।
जिंदल पॉवर लिमिटेड मैनेजमेंट का मानना है कि महिलाएं किसी क्षेत्र में पुरूशों से कम नहीं है। माइंस और प्लांट के अंदर भारी वाहन चलाने का काम अभी तक पुरूशों द्वारा ही किया जाता रहा है, आने वाले समय में महिलाएं भी ऐसे वाहन चला सकेंगी। इससे महिलाएं सषक्त और आत्मनिर्भर भी होंगी। इस योजना के साथ जिंदल फाउंडेषन द्वारा महिलाओं को इसके योग्य बनाने का निर्णय लिया गया है। चयनित महिलाओं को कार्यक्रम आयोजित कर मोटिवेट किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमडी श्री प्रदीप्ता कुमार मिश्रा ने कहा कि आरोहण कार्यक्रम का उद्देष्य क्षेत्र की महिलाओं को सषक्त बनाना और उनमें निहित प्रतिभा और संभावनाओं को निखारना है। एमडी श्री मिश्रा ने कहा महिलाओं को कौषल विकास से जोडक़र उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज के समग्र विकास की दिषा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग का प्रषिक्षण की पहले महिलाओं के आत्मविष्वास को बढ़ाने के साथ ही उनके लिए रोजगार के नए रास्ते भी खोलता है। एक्जिक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट श्री संदीप सांगवान ने आरोहण प्रोजेक्ट को अन्य कौषल विकास परियोजना से हटकर उपयोगी बताया। सीएचआरओ श्री आषीश कुमार ने प्रषिक्षण के लिए चयनित महिलाओं से अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की तरह ऊंचे सपनें देखने व उसे पूरा करने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में श्री विजय जैन, श्री गोविंद कुमार, श्री एसके दुबे, श्री सुधीर रॉय, श्री राजेष रावत व सुश्री पायल सिन्हा उपस्थित थीं।

रायपुर में दिलाया जाएगा 30 दिनों का प्रषिक्षण

सीएसआर के एजीएम राजेष रावत ने बताया कि आरोहण कार्यक्रम में गारे पेलमा 4/1, 4/2 एवं 3 तथा सेक्टर 1 बनाई भालूमुड़ा क्षेत्र में आने वाले प्रभावित गांवों कोसमपाली, सारसमाल, लिबरा, टपरंगा, जांजगीर, आमगांव, भालूमुड़ा क्षेत्र में सर्वे किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने इंटरेस्ट लिया। परिवार से सहमति, पंचायतों से अनापत्ति सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूरी करने के बाद इच्छुक महिलाओं का लर्निंग लाइसेंस बनवाया गया। मंगलवार को एलएमवी प्रषिक्षण के लिए रायपुर भेजा गया है। जहां ये महिलाएं 30 दिनों तक लाइट व्हीकल चलाने का प्रषिक्षण प्राप्त करेंगीं।

आईडीटीआर से प्रषिक्षण के बाद साल भर एलएमवी चलाएंगीं

रायपुर के आईडीटीआर से प्रषिक्षण पूरी करने के बाद उन महिलाओं को एलएमवी चलाने के लिए इंटर्नषिप पर रखा जाएगा। इस दौरान कंपनी द्वारा उन्हें मानदेय भी दिया जाएगा।इसके बाद फिर से उन्हें 40 दिनों का प्रषिक्षण सरकार के नियमों के अनुसार दिलाया जाएगा। जेपीएल माइंस के सीईओ श्री ओमप्रकाष ने चयनित महिलाओं को प्रषिक्षण के लिए रवाना करते हुए कहा कि महिलाओं को सषक्त करते हुए ड्राइविंग के क्षेत्र में महिलाओं को प्रषिक्षण दिलाना एकदम नई जिम्मेदारी है। इस प्रषिक्षण के बाद महिलाएं हैवी व्हीकल चलाने के योग्य हो जाएंगी।

You Might Also Like

‘जनजाति गोवा पर्व’ में शामिल होने सीएम साय गोवा पहुंचे

पारसनाथ, झारखंड अधिवेशन में संबंध समन्वय समिति का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान मिला सुधा अग्रवाल को

बाबा साहब द्वारा दी गई संवैधानिक ताकत से महापौर बना-जीवर्धन चौहान

पेट्रोल पंप संचालक पर चाकू से हमला, आरोपी को 7 साल की कैद

जंगल से निकल कर सडक़ तक पहुंच रहे गजराज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्री राणी सती दादी सेवा समिति द्वारा सिंधारा उत्सव धूमधाम से मनाया गया
Next Article थवाईत महिला समिति ने श्रद्धा से मनाया नागपंचमी उत्सव

खबरें और भी है....

केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट
जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
रजत शर्मा ने निर्जल अविरल डाक कांवर यात्रा पूर्ण कर रचा नया कीर्तिमान
रायगढ़ भाजपा पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र, संगठन ही शक्ति है- पवन साय
बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला., 6 जिलों के बदले गए कलेक्टर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?