पत्थलगांव। जशपुरांचल के वरिष्ठ पत्रकार व बेबाक कलम के धनी रमेश शर्मा का आज सुबह करीब 5 बजे निधन हो गया है, वे करीब 68 वर्ष के थे श्री शर्मा अपने पीछे दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गये हैं। उनकी अंतिम इच्छा अनुसार श्री शर्मा का अंतिम संस्कार बनारस में किया गया है। आज सुबह जैसे ही वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन की खबर मिलने पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्रदेश के पत्रकारों सहित सूबे के मुखिया विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित भाजपा, कांग्रेस के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजली अर्पित करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया है। स्व. शर्मा पिछले 5 दशक से पत्रकारिता से जुडुे थे, अमृत संदेश, देशबंधु, दैनिक भास्कर के अलावा इलेक्ट्रानिक चैनल से भी जुड़े थे साथ ही वे अंचल के पत्रकारों के लिये मार्गदर्शक के रूप में हर पत्रकार के खड़े रहते थे।



