NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रोटरी अध्यक्ष विन्नी सलूजा ने सरस्वती शिशु मंदिर में किया ध्वजारोहण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > रोटरी अध्यक्ष विन्नी सलूजा ने सरस्वती शिशु मंदिर में किया ध्वजारोहण
खरसिया

रोटरी अध्यक्ष विन्नी सलूजा ने सरस्वती शिशु मंदिर में किया ध्वजारोहण

उत्साह और उमंग के साथ विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रगान दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

lochan Gupta
Last updated: August 18, 2026 12:20 am
By lochan Gupta August 18, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। नगर के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व राष्ट्रभक्ति, उत्साह और गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ खरसिया के अध्यक्ष श्री जगमीत सिंह विन्नी सलूजा उपस्थित रहे। ?कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और नारियल फोडक़र किया गया। रोटरी सदस्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में मुख्य अतिथि विन्नी सलूजा ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी दी। तत्पश्चात उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों के अभिनय और देशभक्ति गीतों ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावविभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि का संबोधन व 41 हजार का योगदान

शिक्षा और समाज सेवा के प्रति गहरी निष्ठा रखने वाले अध्यक्ष रोटरी क्लब खरसिया के अध्यक्ष श्री जगमीत सिंह विन्नी सलूजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के विकास हेतु 41 हजार रुपये की नकद राशि स्वेच्छा से प्रदान की। अपने ओजस्वी भाषण में उन्होंने कहा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इसका सम्मान करना हम सभी का परम कर्तव्य है। मैं देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करता हूँ। प्रिय बच्चों, आप ही इस देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। बेहतर शिक्षा प्राप्त कर देश की प्रगति और उन्नति में अपना बहुमूल्य योगदान दें। बताते चलें कि जगमीत सिंह विन्नी सलूजा जी और रोटरी क्लब का यह कदम न केवल रोटरी क्लब के सेवा भाव को दर्शाता है, बल्कि शिक्षा और समाज के प्रति उनकी गहरी निष्ठा का प्रमाण है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने और विद्यालय को 41 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने के लिए उनका यह योगदान अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है।गरिमामयी उपस्थिति ?इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव अमोल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल, सदस्य, राजा अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You Might Also Like

धूमधाम से निकली हनुमान जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा

आदिशक्ति एग्रीटेक ने आयोजित किया किसान सम्मेलन

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव

39 वी मासिक निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ आज

हरेली तिहार में मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री निवास में शामिल हुए महेश साहू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केऔसुब इकाई एलएसटीपीपी लारा के प्रदीप कुमार पुलिस पदक से सम्मानित
Next Article कमिश्नर क्षत्रिय ने बारिश के मद्देनजर जलभराव एवं निर्माण कार्यों पर विशेष निगरानी के दिए निर्देश

खबरें और भी है....

बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
सीएम साय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
रायगढ़ सहित 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का निधन, सीएम समेत वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग का हैदराबाद में निधन

Popular Posts

बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?