NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर सिंदूर पार्क में हुआ आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर सिंदूर पार्क में हुआ आयोजन
रायगढ़

विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर सिंदूर पार्क में हुआ आयोजन

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी की अगुवाई में निकाला गया कैंडल मार्च, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश

lochan Gupta
Last updated: August 15, 2026 1:15 am
By lochan Gupta August 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में भारत विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभाजन की पीड़ा और उससे जुड़ी मानवीय त्रासदी को दर्शाती छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी सहित कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने काली पट्टी बांधकर भारत विभाजन की विभीषिका के प्रति अपना विरोध प्रकट किया। इसके बाद वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि भारत के विभाजन की पीड़ा को समझने के लिए हमें इतिहास के उस दौर को स्मरण करना होगा, जब भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का विस्तार आज के पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान तक था। उन्होंने कहा कि सिंधु घाटी सभ्यता के हड़प्पा और मोहनजोदड़ो जैसे महत्वपूर्ण स्थल आज पाकिस्तान में हैं। इसी तरह तक्षशिला भी आज पाकिस्तान में स्थित है। उन्होंने कहा कि रवीन्द्रनाथ टैगोर, जिन्होंने राष्ट्रगान की रचना की, उनका पैतृक गांव आज के बांग्लादेश में है। यह इतिहास हमें बताता है कि विभाजन ने केवल भू-भाग का नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति को भी गहरी पीड़ा दी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जब कोई देश कमजोर होता है तो उसका दुष्परिणाम पूरे समाज को भुगतना पड़ता है। इसलिए देश की मजबूती और एकता सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना होना जरूरी है। उन्होंने विभाजन की परिस्थितियों को स्मरण करते हुए कहा कि हमें इतिहास से सीख लेकर ऐसी परिस्थितियों से बचने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए संकल्पित होना चाहिए। वित्तमंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति और विरासत व्यापक रही है और इसे समझने के लिए इतिहास के पन्नों को गंभीरता से पढऩा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका को याद करने का उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को इतिहास की पीड़ा से अवगत कराना और राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान सिंदूर पार्क में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में भारत विभाजन के समय की परिस्थितियों, विस्थापन, संघर्ष और आम नागरिकों की पीड़ा को प्रदर्शित किया गया। नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात निकाले गए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

You Might Also Like

खुडखुडिया जुआ पर पुलिस की दोहरी कार्रवाई

दस कदम- गरीबी खत्म के शपथ के साथ वोट मांगेगे- मधुबाई

दुर्गा पंडाल मेें मारपीट मामले में फरार तीन गिरफ्तार

हेलमेट के उपयोग को जिम्मेदारी के साथ दे बढ़ावा- वित्त मंत्री

रसुखदारों के लिए होटल एकार्ड बना जुआ के अड्डा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वास्थ्य एवं वित्तमंत्री ने किया जिला चिकित्सायल का औचक निरीक्षण
Next Article मुस्तैद गश्त से सूने मकान में चोरी की वारदात नाकाम

खबरें और भी है....

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक- सीएम साय
मोबाइल टावर से कॉपर वायर चोरी, युवक व चोरी का माल खरीदने वाली महिला गिरफ्तार
मुस्तैद गश्त से सूने मकान में चोरी की वारदात नाकाम
विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर सिंदूर पार्क में हुआ आयोजन
स्वास्थ्य एवं वित्तमंत्री ने किया जिला चिकित्सायल का औचक निरीक्षण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?