NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जर्जर आंगनबाड़ी भवन में नौनिहालों की जिंदगी दांव पर, टपक रही छत, कब जागेगा प्रशासन ?
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > जर्जर आंगनबाड़ी भवन में नौनिहालों की जिंदगी दांव पर, टपक रही छत, कब जागेगा प्रशासन ?
सारंगढ़

जर्जर आंगनबाड़ी भवन में नौनिहालों की जिंदगी दांव पर, टपक रही छत, कब जागेगा प्रशासन ?

lochan Gupta
Last updated: August 13, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta August 13, 2026
Share
3 Min Read

बरमकेला। जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत ग्राम पंचायत बुदेली में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भवन इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। भवन की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि बारिश होते ही छत से पानी टपकने लगता है। ऐसे में यहां आने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आंगनबाड़ी भवन की छत और अन्य हिस्सों में जर्जरता साफ दिखाई देती है। बारिश के दौरान भवन के अंदर पानी टपकने से बच्चों को बैठने तक में परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश

बुदेली के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी भवन का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार मरम्मत अथवा नए भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार नौनिहालों के बेहतर भविष्य और पोषण की बात करती है, लेकिन जब उन्हीं बच्चों के सिर पर सुरक्षित छत नहीं हो तो योजनाओं का लाभ आखिर कैसे मिलेगा? अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या को कब तक संज्ञान में लेते हैं और मासूम बच्चों की सुरक्षा के लिए कब ठोस कदम उठाते हैं। बुदेली के ग्रामीणों की दो टूक मांग—हादसे से पहले जागे प्रशासन, जर्जर आंगनबाड़ी भवन की तत्काल मरम्मत या नए भवन की व्यवस्था करे।

नौनिहालों के लिए बना केंद्र अब खुद बना खतरा

जिस आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए, वही भवन आज खुद सुरक्षा के सवालों से घिरा हुआ है। जर्जर छत के नीचे मासूम बच्चों को बैठाना किसी खतरे से कम नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक गंभीरता नहीं दिखाई गई। क्या प्रशासन किसी हादसे का इंतजार कर रहा है? यह सवाल अब ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

You Might Also Like

कान्फ्रेंस के सभी बिंदुओं पर प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने दिए निर्देश

जैव विविधता को समेटा हुआ गोमर्डा अभ्यारण

कलेक्टर ने मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण और चेकडेम का निरीक्षण किया

सभी अपने घरों में शान के साथ लहराएं तिरंगा : मंत्री टंकराम वर्मा

आज बरमकेला में होगा खाद्य लाइसेंस शिविर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या प्राइस ऑफ़ भारत एवार्ड और छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित होंगे आचार्य डॉ. कीर्तन सूपकार
Next Article भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती विकास योजनाएं चोढ़ा में सीसी रोड की राशि में गबन का आरोप

खबरें और भी है....

आरक्षक की मौत के 42 दिन बाद मिला शुभकामना संदेश
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बिलासपुर मंडल में तिरंगा रैली एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन
भाजपा की तिरंगा यात्रा : राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा
धरमजयगढ़ में आन-बान-शान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
सीबीएसई क्लस्टर एवं ज़ोनल प्रतियोगिताओं में रेल्वे विद्यालय बिलासपुर का शानदार प्रदर्शन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
आरक्षक की मौत के 42 दिन बाद मिला शुभकामना संदेश
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?