NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन
रायगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन

20 गांवों के 500 से अधिक लोगों की सहभागिता, ‘बिरहोर’ पत्रिका का विमोचन, बिरहोर समुदाय के 12 सदस्य सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तमनार स्थित महाजेनको की गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड ने अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से आश्रित ग्राम मुड़ागांव (सराईटोला) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आसपास के 20 गांवों से 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, लोककला और सामाजिक योगदान को सम्मान देना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोडऩा था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आगंतुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज, तहसील तमनार के अध्यक्ष चक्रधर सिंह राठिया तथा जनपद सदस्य नंदिनी मनोज राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों के सरपंच, उपसरपंच, पंचायत प्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान आत्मानंद शासकीय विद्यालय कुंजेमुरा, शासकीय माध्यमिक विद्यालय सराईटोला तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय मुड़ागांव की 17 छात्राओं ने आकर्षक आदिवासी लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी समाज की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक एकता की जीवंत झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘बिरहोर’ पत्रिका का विमोचन रहा। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से पत्रिका का लोकार्पण किया। तमनार की सीएसआर टीम द्वारा लगभग 25 से 30 दिनों के शोध एवं दस्तावेजीकरण के बाद तैयार की गई इस 16 पृष्ठीय पत्रिका की 150 प्रतियां प्रकाशित की गई हैं। पत्रिका में बिरहोर समुदाय की सभ्यता, संस्कृति, पारंपरिक जीवनशैली, रहन-सहन, खान-पान और सामाजिक विरासत को विस्तार से संकलित किया गया है। यह प्रकाशन बिरहोर समुदाय की सांस्कृतिक पहचान, इतिहास और परंपराओं के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर बिरहोर समुदाय के 12 सदस्यों को उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाली छात्राओं को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अदाणी फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
अदाणी फाउंडेशन तमनार क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास से जुड़ी विभिन्न पहलों का संचालन कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में फाउंडेशन के सहयोग से विद्यार्थियों का एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल एवं उत्कर्ष विद्यालय जैसे संस्थानों में चयन हुआ है। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट एवं आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से हजारों ग्रामीण लाभान्वित हो चुके हैं। फाउंडेशन द्वारा सामुदायिक विकास और जल संरक्षण से जुड़े कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, सम्मान और संवर्धन के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन आदिवासी परंपराओं, लोक संस्कृति और सामुदायिक मूल्यों को संरक्षित करने के साथ-साथ सामाजिक एकता एवं सद्भाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुड़ागांव (सराईटोला) में आयोजित कार्यक्रम में ‘बिरहोर’ पत्रिका का विमोचन करते अतिथि एवं उपस्थित ग्रामीण।

You Might Also Like

उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला

दुर्घटनाओं के बाद जागा आरटीओ

आत्मानंद विद्यालय धूम-धाम से कोतरा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

भाजपा को झोला उठा कर जाने की होगी शुरुआत-मेनका सिंह

नारी शक्ति ही भाजपा की ताकत: महिला मोर्चा घर-घर तक पहुंचाएगी सरकार की योजनाएं – सत्यलता मिरी”

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सोलह श्रृंगार और राधा-कृष्ण की झांकी से सजा तीज उत्सव
Next Article ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 4.0, बहनों ने 65 हजार राखियां भेजकर सीमा पर बंधाया भाईचारे का धागा

खबरें और भी है....

पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी
पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा
बिल्डिंग डिस्मेंटल के दौरान गिरा बिजली खंभा
पीएचसी चौक हिंसा मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 29 की हो चुकी गिरफ्तारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?