NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए
रायगढ़

डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए

मौके से मांस भी बरामद, 1 आरोपी फरार

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 12:30 am
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में जंगल में मवेशी काटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया। वहीं, एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। घटना कापू थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पारेमेर डगभौना के जंगल में कुछ लोग मवेशी को काट रहे थे। बताया जा रहा है कि मांस को खाने के लिए आपस में बांटने की तैयारी थी। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने 8 लोगों को पकड़ लिया। वहीं, एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए कापू थाना लाया। मौके से मांस भी जब्त किया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अर्जुन तिर्की (25), विजय टोप्पो (26), अमसाय तिर्की (48), जोहन टोप्पो (50), विपिन किशोर एक्का (33), निर्मल तिग्गा (60), छोटेया किंडो (65) और प्रकाश बखला (41) बताया। सभी डगभौना के निवासी हैं। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मरे हुए मवेशी को काटा जा रहा था। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने लाया गया। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सुशांतो बनर्जी, एसडीओपी, धरमजयगढ़

You Might Also Like

23 टन अवैध कबाड़ से लदी ट्रक पकड़ाई, 17 लाख की संपत्ति जब्त

100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल में प्रीमेच्योर शिशु का सफल उपचार

ट्रिपल इंजन की रफ्तार कब सुनेगी एन.एच.एम. कर्मचारियों की पुकार!

तमनार ब्लॉक के ग्राम आमघाट में महिलाओं का शराब बंदी के लिए कलेक्टर को ज्ञापन

बेहरापाली में द्वादशकर्म व श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बेकाबू कार ने साइकिल सवार को रौंदा, किया चक्काजाम
Next Article बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई

खबरें और भी है....

युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
पार्षद पति-पुत्र की व्यवस्था खत्म, अधिसूचना जारी
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रदेशवासियों से अपील
बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई
डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?