रायगढ़। रायगढ़ जिले के छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ रायगढ़ इकाई के बैनर तले आज जिले के छात्रावास अधीक्षक की एक टीम चंद्रशेखर मिश्रा अध्यक्ष छात्रावास अधीक्षक संघ रायगढ़ इकाई के नेतृत्व में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से मुलाकात की तथा खरसिया एवं धर्मजयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत छात्रावासों में अनाधिकृत रूप से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खुद को पत्रकार मीडिया कर्मी बता कर अथवा मीडिया से जुड़े होने की परिचय दे कर छात्रावासों में पहुंच कर निरीक्षण करने कमियां एवं अनियमितताएं उजागर करने अथवा समाचार प्रकाशित करने की बात कहकर धनराशि की मांग करने के शिकायत मिल रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए ऐसे अवांछित तत्वों को छात्रावासों में प्रवेश से वंचित करने के तथा आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।
छात्रावास अधीक्षकों ने बताया कि ऐसे मीडिया कर्मियों के कारण छवि धूमिल हो रही है तथा छात्रावास में लड़कियां रहती है कम उम्र के छात्र रहते हैं उन पर दबाव बनाया जा रहा है। छात्रावास अधीक्षकों को मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इनके हस्तक्षेप से शासकीय कार्य के सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है बल्कि ऐसी अनाधिकृत गतिविधियों के माध्यम से जिला प्रशासन व शासन की कार्य प्रणाली को अनावश्यक रूप से बदनाम एवं छवि धूमिल करने की आशंका उत्पन्न हो रही है। छात्रावास अधीक्षकों का कहना है कि जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारी, जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा शासन द्वारा अधिकृत अधिकारी द्वारा समय समय पर निरीक्षण की जाती है, समीक्षा की जाती है। कमियां, अनियमितता अथवा विद्यार्थियों की समस्या के निराकरण की जाती है। किसी अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा छात्रावासों में घुसकर अनियमितता निकालना और पैसे की मांग करना सरासर गलत है। छात्रावास अधीक्षकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इनकी कार गुजारी नहीं रुकी तो आने वाले समय इनका नाम उजागर कर एफ आई आर भी दर्ज कराया जाएगा।
खरसिया एवं धर्मजयगढ़ ब्लॉक में मीडियाकर्मी बताकर छात्रावासों में वीडियो फोटो खींच कर रहे हैं ब्लैकमेलिंग
कलेक्टर से शिकायत कर कार्यवाही की मांग



