NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ओम श्री रुपेश प्लांट की मनमानी, पिछली गलतियों से सबक नहीं ले रहा, दे रहा दुर्घटनाओं को आमंत्रण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ओम श्री रुपेश प्लांट की मनमानी, पिछली गलतियों से सबक नहीं ले रहा, दे रहा दुर्घटनाओं को आमंत्रण
रायगढ़

ओम श्री रुपेश प्लांट की मनमानी, पिछली गलतियों से सबक नहीं ले रहा, दे रहा दुर्घटनाओं को आमंत्रण

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 12:28 am
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
4 Min Read
Oplus_131072

रायगढ़। जिले में एक ऐसा प्लांट है जो अपनी गैर-जिम्मेदाराना हरकतों और कारस्तानियों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहा करता है और स्थानीय निवासी इससे त्रस्त रहते हैं। वर्तमान में इस कंपनी ने ग्रामीणों के आने-जाने के मुख्यमार्ग के दोनों ओर को जेसीबी से गड्ढा कर दिया है जिससे दुर्घटना का भय बना हुआ है। शिकायत के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में ग्राम चिराईपानी स्थित ओम श्री रुपेश कंपनी की, जिसके मालिक पूर्व कांग्रेसी नेता शंकर अग्रवाल हैं जो अपने आगे हर किसी को तुच्छ समझते हैं। श्रमिकों को पालतू जानवरों की तरह इस्तेमाल करने वाले इस प्लांट में बीते माह इनकी ही लापरवाही के कारण झोपड़ीनुमा लेबर क्वार्टर के ऊपर बाउंड्री वाल धँसने से एक गर्भवती महिला मजदूर की मौत हो गयी थी और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस गंभीर हादसे के बाद भी यह कंपनी सुधरने का नाम नहीं ले रही है और गाँव के मुख्य सडक़ जिसमें आसपास के दर्जनों गाँव के सैकड़ों लोग रोजाना आवागमन करते हैं, के दोनों तरफ जेसीबी से गड्ढा खोद कर दुर्घटना को बुलावा दे रही है। बारिश से पानी भरने के कारण इस कच्चे सडक़ पर जहाँ लोगों को चलना और भी मुश्किल हो जाता है वहीं, इस कंपनी के पास से गुजरना अपनी जान जोखिम में डालने के जैसा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दिखावे के लिए दो-तीन ट्राली मलबा डाल कर जस के तस छोड़ दिया गया है जबकि, स्वयं कंपनी के भारी वाहन भी यहीं से गुजरते हैं। दोनों ओर गड्ढे हो जाने से सडक़ इतना सकरा हो गया है कि ट्रक चालकों को वाहन के धंसने या पलटने का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि शंकर अग्रवाल शासकीय जमीन और तालाब को भी कब्जा कर रखा है, जिसकी शिकायत पर प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद भी यह सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। यही वजह है कि शंकर अग्रवाल के इस अडिय़ल रवैये से ग्रामवासियों में आक्रोश की चिंगारी सुलग रही है जो कभी भी विस्फोटक रूप ले सकती है।
यहाँ बताना लाजिमी होगा कि ग्रामवासियों और राहगीरों को हो रही दिक्कतों और आरोपों को लेकर जब तहतक न्यूज ने शंकर अग्रवाल से फोन कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो जवाबदेही से बचते नजर आये।उन्होंने दो टूक शब्दों में यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि ष्मैं तीन-चार दिनों के लिए बाहर जा रहा हूँ।ष् तबतक जनता विलाप करती रहेगी। अब ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जवाब देने से भागने वाला शख्श अपनी जगह कितना सही है?
धन के बल पर कुछ उद्योगपतियों ने इस औद्योगिक क्षेत्र को अपनी जागीर समझ लिया है। जहाँ चाह रहे वहाँ कब्जा कर रहे हैं, मजदूरों का शोषण कर रहे हैं, किसानों की खेती बर्बाद कर रहे हैं, स्थानीय वासियों का जीना हराम कर रहे हैं यहाँ तक कि जो साँस खुद ले रहे हैं उस हवा में भी जहर घोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। रही बात इन पर अंकुश रखने वाले महावतों की तो उनकी तो बात ही निराली है।

You Might Also Like

यात्री ट्रेनों में ज्वलनशील व विस्फोटक सामानों की हो रही जांच

काँवडियों के लिए सेवा शिविर का शानदार आयोजन

दामाद ने ससुर को लगाया लाखों का चूना

पत्नी को आत्महत्या के लिये किया प्रताडि़त, हुई मौत

हमारी सनातन संस्कृति की परंपरा सदैव अक्षुण्ण रहेगी : रेखा महमिया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बागमुड़ा तालाब को पुन: गंदा करने की साजिश?, विकास विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर उठे गंभीर सवाल
Next Article खरसिया एवं धर्मजयगढ़ ब्लॉक में मीडियाकर्मी बताकर छात्रावासों में वीडियो फोटो खींच कर रहे हैं ब्लैकमेलिंग

खबरें और भी है....

युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
पार्षद पति-पुत्र की व्यवस्था खत्म, अधिसूचना जारी
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रदेशवासियों से अपील
बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई
डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?