NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बागमुड़ा तालाब को पुन: गंदा करने की साजिश?, विकास विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर उठे गंभीर सवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बागमुड़ा तालाब को पुन: गंदा करने की साजिश?, विकास विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर उठे गंभीर सवाल
रायगढ़

बागमुड़ा तालाब को पुन: गंदा करने की साजिश?, विकास विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर उठे गंभीर सवाल

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 12:27 am
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। घरघोड़ा के बाशिंदों की लंबे समय से चली आ रही मांग और लगातार प्रयासों के बाद बागमुड़ा तालाब की सफाई कर उसे नया स्वरूप दिया गया। जिस तालाब में कभी जलकुंभी और गंदगी के कारण पानी तक दिखाई देना मुश्किल था, आज वह काफी हद तक साफ नजर आने लगा है। लेकिन, सफाई के बाद तालाब को दोबारा गंदा करने की कथित कोशिशों ने नगरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
नगरवासियों का आरोप है कि कुछ विकास विरोधी और विघ्नसंतोषी तत्वों द्वारा बागमुड़ा तालाब को पुन: गंदा करने के लिए बार-बार ऐसी गतिविधियां की जा रही हैं। कभी तालाब में जलकुंभी एवं जलीय वनस्पतियां पहुंचने की बात सामने आती है, तो कभी रात के अंधेरे में तालाब की मेड़ और पानी के निकासी मार्ग से छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत सामने आती है। हाल ही में ऐसी ही घटना में छोटे मुड़ा की ओर से गंदा पानी, कचरा और पत्तियों का पानी बागमुड़ा तालाब की ओर पहुंचने की स्थिति सामने आई। नगरवासियों की शिकायत के बाद नगर पंचायत ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पानी के इस प्रवाह को रोकने की कार्रवाई की।
सवाल यह है कि तालाब साफ होने के बाद आखिर बार-बार ऐसी स्थिति क्यों बन रही है? लोगों का कहना है कि यदि यह सब प्राकृतिक कारणों से हो रहा है तो इसका स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। लेकिन यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर तालाब को गंदा करने या सफाई के बाद उसकी स्थिति फिर खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए।।बागमुड़ा तालाब की सफाई किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं है। जनता, जनप्रतिनिधियों और नगर पंचायत के सामूहिक प्रयास से यह काम संभव हुआ है। ऐसे में सार्वजनिक संपत्ति को दोबारा खराब करने का कोई भी प्रयास सीधे तौर पर पूरे नगर के हित के विरुद्ध माना जाएगा।
नगरवासियों का कहना है कि घरघोड़ा में सडक़, नाली, तालाब, भवन और अन्य जनहित के विकास कार्यों को लेकर यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह नियम और तथ्यों के आधार पर अपनी शिकायत दर्ज कराए। लेकिन विकास कार्य रुकवाने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। यह भी चर्चा है कि कुछ लोग लंबे समय से नगर के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विरोध की स्थिति पैदा करते रहे हैं। यदि किसी कार्य में वास्तविक अनियमितता है तो उसकी जांच होनी चाहिए, लेकिन हर विकास कार्य को विवाद में डालने की प्रवृत्ति से अंतत: नुकसान घरघोड़ा की जनता का ही होता है।
पब्लिक का स्पष्ट कहना है कि घरघोड़ा को आपसी विवाद और खींचतान नहीं, बल्कि विकास, स्वच्छता और बेहतर नागरिक सुविधाओं की जरूरत है। इसी विषय को लेकर घरघोड़ा के नागरिकों, पत्रकारों एवं प्रबुद्धजनों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के निवास पर पहुंचकर पूरे मामले पर गंभीर विचार-विमर्श करते हुए यह चिंता भी जताई कि यदि सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने अथवा विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की शिकायतें सामने आती हैं, तो ऐसे मामलों में तथ्यों के आधार पर ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
बैठक में यह सुझाव भी सामने आया कि लोगों को जागरूक करने के लिए बागमुड़ा तालाब से जुड़े घटनाक्रम, सफाई से पहले की स्थिति, सफाई के बाद हुए बदलाव तथा सामने आई शिकायतों की तथ्यात्मक जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि जनता स्वयं सच्चाई को समझ सके। आखिर जिस तालाब को वर्षों की गंदगी से निकालकर साफ किया गया, उसे दोबारा उसी स्थिति में पहुंचने से बचाना किसकी जिम्मेदारी है?

You Might Also Like

ब्रेकर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, चालक ने मोबाइल बंद कर हुआ फरार

राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में देश के कोने-कोने से पहुंचे अग्रजन

10 साल की वारंटी वाले एलजी फ्रीज में साल भर में आई गड़बडी

हीरक जयंती वर्ष पर प्रचारिका सभा ने जोबी कॉलेज में ली कांस्टीट्यूशन क्लास

कार्डिनल रोटी बैंक मना रहा हर घर मुस्कान वाली दिवाली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खम्हार के जुआ फड़ों में पुलिस की दबिश, 6 जुआरियों से 1.13 लाख रुपए जब्त
Next Article ओम श्री रुपेश प्लांट की मनमानी, पिछली गलतियों से सबक नहीं ले रहा, दे रहा दुर्घटनाओं को आमंत्रण

खबरें और भी है....

युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
पार्षद पति-पुत्र की व्यवस्था खत्म, अधिसूचना जारी
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रदेशवासियों से अपील
बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई
डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?