NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याए, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याए, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
रायगढ़

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याए, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

सडक़, बिजली, राजस्व, पेंशन, आवास एवं अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं और मांगों से संबंधित प्राप्त हुए आवेदन

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 12:24 am
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं और मांगें गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही एवं निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में रायगढ़ निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महिला कमला बनर्जी ने बताया कि उनकी उम्र 70 वर्ष हो चुकी है और वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीडि़त हैं। परिवार में कोई परिजन नहीं होने के कारण उन्हें रहने में परेशानी हो रही है। उन्होंने वृद्धाश्रम में आश्रय उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसी तरह राजीव नगर रायगढ़ निवासी 76 वर्षीय विमल कुमार साहू भी वृद्धाश्रम में निवास दिलाए जाने की मांग लेकर जनदर्शन में पहुंचे। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारी को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
खरसिया के सेवानिवृत्त प्रधान पाठक आदित्य शंकर राय ने 8 माह से अर्जित अवकाश के नगदीकरण तथा सामान्य भविष्य निधि की राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 32, बांजीनपाली के निवासियों ने बताया कि मोहल्ले में लगा बिजली का खंभा पूरी तरह हिल रहा है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना एवं जनहानि की आशंका बनी हुई है। पूर्व में यह खंभा गिर भी चुका था, जिसे दोबारा खड़ा तो कर दिया गया, लेकिन जाम नहीं किए जाने के कारण वह हिल रहा है। मामले में कलेक्टर ने विद्युत विभाग को शीघ्र खंभे को दुरुस्त कर सुरक्षित करने के निर्देश दिए। वहीं रायगढ़ के गांधी नगर के मोहल्लेवासियों ने वार्ड क्रमांक 33 में पक्की सडक़ निर्माण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि गांधी नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित है, लेकिन वहां पक्की सडक़ नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में सडक़ पर पानी भर जाता है।
तमनार के ग्राम कसडोल के ग्रामीणों ने गांव में अवैध रूप से महुआ शराब एवं गांजा के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने और प्रभावी कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आमजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण करते हुए नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए अन्य नागरिकों ने भी सडक़, बिजली, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आवास एवं अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं और मांगों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

भगवानपुर दुर्गा मंदिर में नवरात्र की विशेष तैयारी

जेएसपीएल में धूमधाम से मनी देव शिल्पी की जयंती

ग्रामीण से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

डॉ.मेनका देवी सिंह ने दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में किया नामांकन फॉर्म दाखिल!

रायगढ़ स्टील इस्पात में फर्नेस ब्लास्ट, 4 घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: कलेक्टर
Next Article आमजन से जुड़े कार्यों को गंभीरता और संवेदनशीलता से पूरा करें अधिकारी: कलेक्टर

खबरें और भी है....

युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
पार्षद पति-पुत्र की व्यवस्था खत्म, अधिसूचना जारी
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रदेशवासियों से अपील
बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई
डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?