NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथी ने बुजुर्ग को कुचला, मौत, घुघरी कदमटोली में 16 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > हाथी ने बुजुर्ग को कुचला, मौत, घुघरी कदमटोली में 16 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात
जशपुरनगर

हाथी ने बुजुर्ग को कुचला, मौत, घुघरी कदमटोली में 16 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात

हाथी ने बुजुर्ग को कुचला, मौत, घुघरी कदमटोली में 16 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 12:08 am
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले के बगीचा वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले में 70 वर्षीय मार्शल एक्का की मौत हो गई। घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात घुघरी कदमटोली गांव में हुई। बताया जा रहा है कि 16 हाथियों का दल पिछले कुछ दिनों से इलाके में मौजूद है। जानकारी के अनुसार, मार्शल एक्का जंगल के पास अपनी कच्ची झोपड़ी में सो रहे थे। देर रात हाथियों का दल जंगल से निकलकर कदमटोली बस्ती तक पहुंच गया। इसी दौरान हाथियों ने उनकी झोपड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। हाथियों की हलचल से मार्शल एक्का की नींद खुल गई। उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन हाथियों की चपेट में आ गए। एक हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया और फिर पैर से कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में डर का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वन विभाग ने प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता के तौर पर 25 हजार रुपए दिए हैं। विभाग ने नियमानुसार मिलने वाली मुआवजा राशि के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन विभाग के अनुसार, 16 हाथियों का दल अभी महुआडीह के जंगल में मौजूद है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। हाथियों की आवाजाही की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी जा रही है, ताकि वे सतर्क रहें। वन विभाग ने लोगों से जंगल और हाथियों से दूर रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि हाथियों को देखने के लिए जंगल में न जाएं और सेल्फी या वीडियो बनाने के लिए उनके पास जाने की कोशिश न करें। डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि घटना के बाद प्रभावित परिवार को 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता दी गई है। मुआवजा राशि के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाकी मुआवजा भी नियमानुसार दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उनके पास जाकर सेल्फी या वीडियो नहीं बनाने की अपील की है।

You Might Also Like

बाइक को ठोकते हुए अनियंत्रित कार खेत में पलटी

रणजीता स्टेडियम का होगा कायाकल्प, सीएम ने की घोषणा

सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर प्रवास पर

डाइट में 5 दिवसीय योग उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न

दुष्कर्म के आरोपी आरक्षक पर इनाम घोषित, पहचान गोपनीय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लमडांड छात्रावास बना लोकतंत्र की पाठशाला मतदान से चुनी गई बाल कैबिनेट
Next Article नाबालिग से दुष्कर्म, दोषी को 20 साल की सजा, जुर्माना भी लगाया

खबरें और भी है....

युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
पार्षद पति-पुत्र की व्यवस्था खत्म, अधिसूचना जारी
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रदेशवासियों से अपील
बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई
डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?