NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सरकारी स्कूल के मैदान में महिला से गैंगरेप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सरकारी स्कूल के मैदान में महिला से गैंगरेप
रायपुर

सरकारी स्कूल के मैदान में महिला से गैंगरेप

शराब पिलाकर 3 लडक़ों ने किया दुष्कर्म, रायपुर में कर थी मजदूरी

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 12:03 am
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। 23 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने पहले उसे शराब पिलाई। इसके बाद उसे स्कूल मैदान समेत अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि स्कूल चौकीदार ने मैदान में महिला को बेहोशी की हालत में देखा।
इस सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है। मामला डीडी नगर और आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। महिला बिलासपुर की रहने वाली है। उसने 3 साल पहले महासमुंद जिले के युवक से लव मैरिज की थी। कुछ महिनों पहले युवक पत्नी को ओडिशा में छोडक़र भाग गया था। 2 महीने पहले महिला रायपुर आकर एक मैरिज हॉल में काम कर रही थी। लेकिन वहां भी काम बंद हो जाने के कारण वह दूसरे काम की तलाश में थी।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात महिला सरोना शराब भट्टी के पास थी। इसी दौरान पीयूष नायक, शिवा बघेल और एक नाबालिग उसके पास पहुंचे और उससे बातचीत करने लगे। आरोप है कि तीनों ने शराब पी और महिला को भी शराब पिलाई। नशे में महिला से रेप किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को खाना खिलाने के बहाने बाइक पर बैठाया और आजाद चौक स्थित सरकारी स्कूल के मैदान में ले गए। महिला का आरोप है कि वहां उसके साथ दोबारा रेप किया गया।
रविवार सुबह जब स्कूल के चौकीदार ने देखा कि एक महिला बेहोश पड़ी है, तो आजाद चौक थाना पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एम्स अस्पताल पहुंचाया। महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पीडि़त महिला के मुताबिक वो बिलासपुर के चकरभाठा इलाके की रहने वाली है। 3 साल पहले घर से भागकर महासमुंद जिले के बागबहारा निवासी एक युवक से शादी की थी। ओडिशा काम करने गए पति ने कटक में महिला को छोडक़र फरार हो गया।
2 महीने पहले वो रायपुर आई और छेरीखेडी स्थित एक शादी हॉल में मजदूरी कर रही थी, लेकिन वहां भी काम खत्म होने के कारण काम से निकाल दिया। इसके बाद से वो लगातार काम की तलाश में रायपुर में घुम रही थी। इसी दौरान सरोना इलाके में इन तीनो युवकों से मुलाकात हुई और तीनो ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ता की शिकायत पर आजाद चौक थाने में जीरो पर मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है, इसलिए केस डायरी डीडी नगर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। इस मामले में आजाद चौक थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को डीडी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

You Might Also Like

सीएम साय ने पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय शांताराम को दी श्रद्धांजलि

रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

पायलट ने ली पीएसी की मीटिंग, पीसीसी-चीफ बदलाव पर ब्रेक

भाजपा के प्रयासों से पिछड़ा वर्ग को मिल रहा अधिकतम 50 प्रतिशत आरक्षण : अरूण साव

फाइन से बचने 2 युवकों ने बदला गाड़ी नंबर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल
Next Article सीएम साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

खबरें और भी है....

युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
पार्षद पति-पुत्र की व्यवस्था खत्म, अधिसूचना जारी
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रदेशवासियों से अपील
बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई
डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?