NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथी के हमले से वृद्ध ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ के ग्राम जमाबिरा की घटना, जांच में जुटा वन विभाग की टीम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > हाथी के हमले से वृद्ध ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ के ग्राम जमाबिरा की घटना, जांच में जुटा वन विभाग की टीम
धरमजयगढ़रायगढ़

हाथी के हमले से वृद्ध ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ के ग्राम जमाबिरा की घटना, जांच में जुटा वन विभाग की टीम

हाथी के हमले से वृद्ध ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ के ग्राम जमाबिरा की घटना, जांच में जुटा वन विभाग की टीम

lochan Gupta
Last updated: August 10, 2026 12:09 am
By lochan Gupta August 10, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़. जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के जमाबिरा गांव में देर रात एक जंगली हाथी ने वृद्ध ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों का दल अलग-अलग बीट में भ्रमण कर रहा है। ऐसे में बाकारूमा वन परिक्षेत्र के ग्राम जमाबिरा में देर रात करीब दो बजे एक हाथी जंगल से निकलकर गांव की बस्ती में घुस आया और भोजन की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था, तभी रतन गुप्ता (60 वर्ष) किसी काम से घर से बाहर निकला तो उसका सामना उक्त हाथी से हो गया। इससे जब तक रतन गुप्ता वहां से भाग पाता कि हाथी ने उसे अपने सुढ से पकड़ लिया और बीच बस्ती में उसके सिर को पैरों तलें कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुबह जब ग्रामीण सो कर उठे और देखे कि रतन गुप्ता मृत हालत में पड़ा है, जिससे इसकी सूचना परिजनों व वन विभाग को दिया, जिससे पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा दर्ज करते हुए उसके शव को धरमजयगढ़ अस्पताल भेजा गया, जहां मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं गांव के बीचों बीच हुई इस घटना से ग्रामीण अत्यधिक भयभीत हैं और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से दो से तीन हाथी गांव के आसपास अलग-अलग विचरण कर रहे थे, जिससे ग्रामीण पहले से ही चिंतित थे। इन्हीं में से एक दंतैल हाथी ने देर रात इस हिंसक हमले को अंजाम दिया और घटना के बाद वापस जंगल में लौट गया।

 

लगातार की जा रही निगरानी

उल्लेखनीय है कि इस हादसे के बाद ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हाथियों को रिहायशी इलाकों से दूर रखने के लिए वन विभाग की टीम लगतार निगरानी कर रही है। साथ ही ग्रामीणों को जंगल की तरफ और रात के समय घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। साथ ही हाथी आने की जानकारी होते ही वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है, ताकि समय रहते उसे जंगल की तरफ भगाया जा सके।

 

130 हाथी मौजूद

वन विभाग के अनुसार इन दिनों धरमजयगढ़ वनमंडल 130 हाथी अलग- अलग झूंड में भ्रमण कर रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा बोरो, छाल, बाकारूमा, पाकरगांव, आमापाली, लैलूंगा के फुलीकुंडा रेंज में है, इससे कभी मुख्य सडक़ पर आ जाते हैं तो कभी किसानों के सफल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि इन दिनों हाथी भोजन की तलाश में लगातार बस्ती में पहुंच रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। जिसको देखते हुए हाथी ट्रेकिंग दल इनकी निगरानी करते हुए लोगों को पहले से सजग कर रहे हैं, ताकि जनहानि न हो।

You Might Also Like

वार्डों में कचरा मिला तो संबंधितों पर होगी कार्रवाई : कमिश्नर चंद्रवंशी

पूर्वजों की याद में करवाएं गौधन भंडारा : केशरवानी

महिला प्रत्याशी उतारने की रणनीति पड़ सकती है भारी

शराबी बेटे ने सगी मां को मौत के घाट उतारा

एनटीपीसी में नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख रुपए की ठगी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शराब व जुआ की लत में युवक ने लगाई फांसी, तीन मासूम बेटियां हुई अनाथ
Next Article जीजा के हत्यारे साले को आजीवन कारावास, अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा सुनाया फैसला

खबरें और भी है....

रायपुर में सीएम साय तो रायगढ़ में वित्तमंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण
असम के बाढ़ प्रभावितों को छग सरकार देगी 5 करोड़
एसकेए कंपनी के खिलाफ श्रमिकों ने खोला मोर्चा
जीजा के हत्यारे साले को आजीवन कारावास, अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा सुनाया फैसला
हाथी के हमले से वृद्ध ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ के ग्राम जमाबिरा की घटना, जांच में जुटा वन विभाग की टीम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायपुर में सीएम साय तो रायगढ़ में वित्तमंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?