रायगढ़. “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत तमनार पुलिस ने 60 किलो गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर को ओडिशा के बौद्ध जिले से गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत 20 अप्रैल 2026 को तमनार पुलिस ने 60 किलो गांजा तस्करी के मामले में सोहन लाल सिदार और विनोद प्रधान को स्वीफ्ट डिजायर कार के साथ पकड़ा था। पुलिस ने गांजा, कार व दो मोबाइल सहित 20 लाख की संपत्ति जब्त कर दोनों को आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। इस दौरान पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मोबाइल के माध्यम से ओडिशा से गांजा प्राप्त करना बताया था। इससे पुलिस ने मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच से मुख्य सप्लायर शंकर मेहर (निवासी जिला बौद्ध, ओडिशा) की पहचान हुई। वहीं गिरफ्तारी के डर से सप्लायर शंकर मेहर फरार हो गया था। जिसकी तमनार पुलिस उसकी खोजबीन के लिए मुखबिर लगाया था। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी शंकर मेहर अपने निवास गुण्डीपदर, थाना बाउन्सुनी, जिला बौद्ध (ओडिशा) में मौजूद है। जिससे तमनार पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से उसके निवास पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा तस्करी में संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही उसने बताया कि वह हर बार अलग-अलग मोबाइल नंबर और नामों का उपयोग करता था, तथा डील के लिए अलग-अलग स्थान चुनता था। सोहन लाल सिदार और विनोद प्रधान को उसने अपना नाम कमल मेहर बताया था। पुलिस ने परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना देकर थाना तमनार में दर्ज धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत शंकर मेहर (30), पिता नित्यानंद मेहर, निवासी गुण्डीपदर, थाना बाउन्सुनी, जिला बौद्ध (ओडिशा) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
नशे के कारोबार के विरुद्ध केवल छोटे तस्करों पर कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे सप्लाई चैन का पता लगाकर मुख्य सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़



