NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: थाईलैंड के पटाया में लहराया तिरंगा, शहर के होनहारों ने 2 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज से रचा इतिहास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > थाईलैंड के पटाया में लहराया तिरंगा, शहर के होनहारों ने 2 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज से रचा इतिहास
रायगढ़

थाईलैंड के पटाया में लहराया तिरंगा, शहर के होनहारों ने 2 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज से रचा इतिहास

lochan Gupta
Last updated: August 9, 2026 12:11 am
By lochan Gupta August 9, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो के मंच पर रायगढ़ के तीन होनहार खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा परचम लहराया कि देशभर में जिले का नाम रोशन हो गया। थाईलैंड के पटाया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रायगढ़ के ऋषि सिंह और अन्या सिंह ने स्वर्ण पदक, जबकि ऋषभ सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम कर शानदार उपलब्धि हासिल की। तीनों खिलाडिय़ों की इस सफलता से रायगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है।
विदेशी धरती पर भारतीय तिरंगे को सम्मान दिलाने वाले इन खिलाडिय़ों ने कड़े मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत और आत्मविश्वास का परिचय दिया। ऋषि सिंह और अन्या सिंह ने अपने-अपने वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, वहीं ऋषभ सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

 

स्टेशन पर गूंजा भारत माता का जयघोष

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद तीनों खिलाड़ी 8 अगस्त को साउथ बिहार एक्सप्रेस से रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए पहले से ही तैयारियां की गई थीं। खिलाडिय़ों के पहुंचते ही रेलवे स्टेशन का माहौल उत्सव में बदल गया।
खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं और शहरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर विजेता खिलाडिय़ों का भव्य स्वागत किया स फूल-मालाओं से खिलाडिय़ों का अभिनंदन किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भारत माता की जय के जयघोष से रेलवे स्टेशन परिसर गूंज उठा। लोगों ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

छोटे शहर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक सफर

इन खिलाडिय़ों की सफलता सिर्फ पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रायगढ़ के उन युवाओं के लिए भी बड़ी प्रेरणा है, जो खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इन खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि रायगढ़ के इन खिलाडिय़ों की उपलब्धि जिले में ताइक्वांडो और अन्य खेलों को नई दिशा देगी। उनकी सफलता से युवा खिलाडिय़ों में भी खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा रायगढ़वासियों के लिए यह उपलब्धि किसी उत्सव से कम नहीं है। 2 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक के साथ इन तीनों खिलाडिय़ों ने साबित कर दिया कि मेहनत और हौसले के आगे कोई भी मंजिल बड़ी नहीं होती।

You Might Also Like

दो संदिग्धों के पास मिले घातक हथियार

दीवार ढहने से महिला की मौत

बिना परमिट चल रही बस के संचालक का लैलूंगा पुलिस ने कटा 12,600 का चालान

हर घर को ‘सूर्य घर’ बनाना है- पीएम मोदी

कोरिया से मुर्गियां लाने पर रोक बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मौसमी बीमारियों और आपदा से बचाव को लेकर चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Next Article उत्कल एक्सप्रेस 12 घंटा तो हावड़ा-पोरबंदर 6 घंटे देरी से पहुंची रायगढ़

खबरें और भी है....

महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
भारतमाला आर.ओ.डब्ल्यू. अनियमितता मामले में वन विभाग का गोलमोल जवाब!
धरमजयगढ़ डीएफओ का कटघोरा तबादला, सत्यदेव शर्मा संभालेंगे नई जिम्मेदारी
एसईसीएल धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी
संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?