NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 का चयन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 का चयन
रायगढ़

तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 का चयन

गारे पेलमा-3, गारे पेलमा-2 और पेलमा माइनिंग परियोजना की पहल, तीन वर्षों में 87 का प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में चयन

lochan Gupta
Last updated: August 8, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta August 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। गारे पेलमा-3, गारे पेलमा-2 और पेलमा माइनिंग परियोजनाओं की सामाजिक सरोकार शाखा अदाणी फाउंडेशन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को इस वर्ष उल्लेखनीय सफलता मिली है। तमनार क्षेत्र में संचालित अदाणी जवाहर नवोदय विद्यालय कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हासिल किया है। इस वर्ष कोचिंग सेंटर से कुल 39 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम है। चयनित विद्यार्थियों में 34 विद्यार्थियों का एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, एक विद्यार्थी का जवाहर नवोदय विद्यालय, तीन विद्यार्थियों का उत्कर्ष विद्यालय तथा एक विद्यार्थी का सैनिक स्कूल में चयन हुआ है।
ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों से आने वाले इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। दूरस्थ गांवों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित यह कोचिंग सेंटर पूर्णत: नि:शुल्क है, जहां विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं, अध्ययन सामग्री, मार्गदर्शन एवं अभ्यास परीक्षाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। तमनार के मिलूपारा गांव ने इस वर्ष सफलता की नई मिसाल कायम की है। गांव के 17 विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में चयन हुआ है। इनमें अधिकतर बच्चे श्रमिक परिवारों से आते हैं। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद इन बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। अदाणी फाउंडेशन की यह पहल पिछले तीन वर्षों में लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही है। वर्ष 2023 से अब तक इस कोचिंग कार्यक्रम के माध्यम से 87 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में हो चुका है। इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सैनिक स्कूल और उत्कर्ष विद्यालय जैसे संस्थान शामिल हैं। यह उपलब्धि ग्रामीण और आदिवासी समुदायों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोडऩे की दिशा में सार्थक प्रयासों को दर्शाती है। कोचिंग सेंटर की सफलता में बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण, अभिभावकों के सहयोग और फाउंडेशन टीम के सतत प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चयनित विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बना है और अन्य बच्चों को भी अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिली है। अदाणी फाउंडेशन शिक्षा को सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम मानते हुए बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस पहल के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच मिल रही है, बल्कि उनके परिवारों और समुदायों में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

You Might Also Like

गांजा तस्करी के दो आरोपी को 5-5 साल कड़ी कैद

धर्म के बिना किसी के अस्तित्व की कल्पना नहीं

पॉक्सो एक्ट मामलों की प्रभावी विवेचना पर आयोजित कार्यशाला

रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

वार्ड 14 रामलीला मैदान में शेड निर्माण कार्य के लिए 52.30 लाख की स्वीकृति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुर्व मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता का जन्मदिन आज समारोह की सारी तैयारी पूर्ण
Next Article श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्स

खबरें और भी है....

महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
भारतमाला आर.ओ.डब्ल्यू. अनियमितता मामले में वन विभाग का गोलमोल जवाब!
धरमजयगढ़ डीएफओ का कटघोरा तबादला, सत्यदेव शर्मा संभालेंगे नई जिम्मेदारी
एसईसीएल धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी
संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?