रायगढ़। विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ में विकास को नया आयाम देने वाले विकास दूत कृष्ण कुमार गुप्ता का 82 वां जन्मदिन आज अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस और श्री गुप्ता के प्रति समर्पित कार्यकर्ता मोहल्ले-मोहल्ले और गांव-गांव में संपर्क कर श्री गुप्ता को बधाई देने पहुँचने की तैयारी कर रहे है।
श्री गुप्ता के छोटे भाई मुरारी गुप्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जन्मदिन के लिए आयोजित कार्यक्र मसायं 6 बजे श्री जगदीष मेहर एवं साथियों द्वारा संगीत वंदना से आरंभ हो जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं छ.ग. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री चरण दास महंत होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक श्री उमेष पटेल करेंगे। कार्यक्रम में विषिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री द्वय जयसिंग अग्रवाल एवं नोवेल वर्मा के साथ विधायक लालजीत राठिया, उत्तरी जांगड़े, विद्यावती सिदार, रामकुमार भगत, कविता प्राण लहरे तथा बालेष्वर साहु उपस्थित रहेंगे। वहीं पूर्व सांसद सुश्री पुष्पा देवी सिंह पूर्व विधायक प्रकाष नायक, हृदय राम राठिया, पदमा मनहर, चक्रधर सिदार, चंद्र देव राय, लोकसभा प्रत्याषी श्री मेनका सिंग एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय नागेन्द्र नेगी तथा शाखा यादव भी विषिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता के सुपुत्र अरूण गप्ता ने समस्त कांग्रेसजनों एवं गणमान्य नागरिक गणों से आग्रह किया है कि जन्मदिवस समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ावें।
पुर्व मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता का जन्मदिन आज समारोह की सारी तैयारी पूर्ण
पुर्व मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता का जन्मदिन आज समारोह की सारी तैयारी पूर्ण



