रायगढ़। जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल का जन्म दिन 7 अगस्त को जिंदल पॉवर प्लांट, जिंदल माइंस एरिया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। अलग अलग स्थानों पर फल वितरण, रक्तदान शिविर का आयोजन, स्ट्रोनॉमी लैब का लोकार्पण सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
एडमिन बिल्डिंग तमनार में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले आचार्यों द्वारा स्वस्तिवाचन के बाद बाबूजी की प्रतिमा की पूजा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्लांट के ईडी जी वेंकट रेड्डी ने कहा कि बाबूजी ने छोटे से व्यवसाय से अपने करियर की शुरूआत की थी, उनकी कठोर मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि दुनिया में स्टील का मतलब ही जिंदल बन गया है। श्री रेड्डी ने बताया कि कोलकाता में एक छोटी फैक्ट्री से शुरूआत की फिर पूरे भारत भर में उसका विस्तार किया, इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के तमनार में कदम रखा, तब यहां कुछ भी नहीं था, तब कोई सोच भी नहीं सकता था कि जो सुविधाएं आज हमारे पास है, रायगढ़ और तमनार का क्षेत्र इस स्तर तक विकसित हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के खजाने में भी बाबूजी के द्वारा बनाए गए एंपायर का बड़ा योगदान है। श्री रेड्डी ने कहा कि जब उन्होंने अपनी यात्रा की शुरूआत की तो फिर रूके नहीं, यह केवल उनकी सोच और विचार प्रक्रिया के कारण ही संभव हो पाया है। श्री रेड्डी ने कहा कि बाबूजी अक्सर कहा करते थे कि सीमाओं से परे सोचो, दूर तक देखो और उन्होंने यह करके दिखाया। उन्होंने कहा कि बाबूजी के पदचिह्नों पर चलकर अपने जीवन में सफल हो सकते हैं। सीएचआरओ आषीश कुमार ने कहा कि बाबूजी दूरदर्शी व्यक्ति थे। स्टील, सीमेंट, पॉवर प्लांट ये सभी देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।, कार्यक्रम को सीएसआर के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट ऋशिकेश शर्मा, जीएम एचआर आरपी पांडेय ने भी संबोधित किया। इसके बाद केक काटा गया और मिठाई वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्लांट के आला अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
आश्रमों में भोजन भी खिलाया गया
बाबूजी के जन्मदिन के अवसर पर जिंदल पॉवर द्वारा विभिन्न स्थानों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में मरीजों को फल वितरण किया गया, अलेख महिमा आश्रम हमीरपुर में फल वितरण किया गया। इसी प्रकार ब्लाइंड आश्रम अमलीडीह, ब्लाइंड आश्रम बडग़ांव और बिरहोर कम्यूनिटी को भोजन वितरण किया गया। ओपी फोर्टिस अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। तमनार के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में एस्ट्रोनॉमी लैब का उद्घाटन किया गया।
माइंस में भी मनाया गया जन्मदिवस
ओपी जिंदल (बाबूजी) का जन्म दिन माइंस में भी मनाया गया। माइंस ऑफिस में प्रेसिडेंट एंड सीईओ ओमप्रकाश, वीपी एचआर संदीप सांगवान, वीपी विजय जैन, वीपी कोल माइंस गोविंद कुमार, वीपी राजेश दुबे सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में बाबूजी की प्रतिमा के सामने केक काटकर उनका जन्म दिन मनाया गया।



