NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शोभा यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > शोभा यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ
खरसिया

शोभा यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ

भक्ति से ही मनुष्य भवसागर से पार जा सकता है : प्रभाकर कृष्ण महाराज

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। नगर की धन्य धरा पर श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा श्री श्याम बिहारी मंदिर में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ 05 अगस्त बुधवार से 12 अगस्त 2026 बुधवार तक प्रारंभ किया गया। व्यासपीठ पर विराजमान श्रीधाम वृन्दावन निवासी श्रद्धेय प्रभाकर कृष्ण जी महाराज अपनी मधुरवाणी से भक्तों को भागवत कथा का रसपान से अमृत रूपी कथा में डूबकी करा रहे है।
नगर की विख्यात धार्मिक संस्था श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा 05 अगस्त से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन श्री श्याम बिहारी मंदिर में किया गया जिसके तहत श्रीमद् भागवत कथा में प्रथम दिन श्री श्याम बिहारी मंदिर में आज के मुख्य जजमान श्रीमति सम्पती देवी राजेन्द्र अग्रवाल (के.बी.) एवं जजमान संस्था के संस्थापक मुकेश मित्तल, अध्यक्ष विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूनमचंद अग्रवाल, निशांत अग्रवाल (फुडीस) द्वारा विधि विधान से पूजन के पश्चात प्रात: 11 बजे श्री गायत्री मंदिर से भव्य शोभा यात्रा प्रारंभ होकर डभरा रोड़, अग्रसेन चैक, सुभाष चैक, स्टेशन रोड़, लखीराम चैक, पुत्रीशाला रोड़, पोस्ट ऑफिस रोड़ होते हुए नगरभ्रमण करते हुए श्री श्याम बिहारी मंदिर पहुची। भव्य शोभा यात्रा में बैण्ड बाजा, आतिशबाजी के साथ नगर के भागवत पे्रमी शोभा यात्रा में शमिल हुए। भागवत कथा 05 अगस्त को प्रथम दिन शोभा यात्रा के पश्चात वेदी पूजन कर भागवत कथा की आरती करने के पश्चात प्रारंभ की गयी। भागवत वक्ता श्रद्धेय प्रभाकर कृष्ण जी महाराज ने कहा कि भक्ति से ही मनुष्य भवसागर से पार जा सकता है। भागवत कथा महात्म की सुंदर कथा में गोकरी एवं दुंधारी की सुंदर कथा का वाचन किया एवं कथा के माध्यम से राजा परीक्षीत के बारे में विस्तार पूर्वक भक्तों को बताया इसके बारे में भी विस्तार से भक्तो को बताया। संध्या 7:30 बजे भागवत कथा के विश्राम पश्चात भागवत भगवान एवं बाबा श्याम की आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण श्री शिव अग्रवाल (कुड़ेकेला) के सौजन्य से किया गया। भागवत कथा के विश्राम पश्चात भागवत वक्ता श्रद्धेय प्रभाकर कृष्ण जी महाराज द्वारा अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम के भजनो से भक्तों को थिरकने एवं बाबा श्याम की मस्ती में झाूमते नजर आये। श्री श्याम कुटुम्ब के संस्थापक मुकेश मित्तल, अध्यक्ष विजय अग्रवाल संरक्षक कैलाश अग्रवालप्रेस, बजरंग अग्रवाल (मालुराम) कैलाश सपना, मनोज कबुलपुरिया, पूनम अग्रवाल, हरिष षर्मा, शंकर अग्रवाल, तरूण शर्मा (बिट्टू), रमेष अग्रवाल, राजेश बंसल, विनोद ए.आर., मनोज अग्रवाल (अम्बिका), सुनिल सुल्तानिया, ऋ षभ अग्रवाल (एल.आर.), निशांत अग्रवाल, कन्हैया षर्मा, संजय एसआर.एम., मनोज गर्ग, निकुंज अग्रवाल, संदीप बरेलिया, आदि सदस्य श्याम गुणगान महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए अभी से जोर सोर से तैयारी में जुट गये है।

आज प्रात: 09 बजे से होगा रूद्राभिषेक

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह के दौरान आज दिनांक 6 अगस्त गुरूवार से प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक प्रात: 09 बजे से विधि विधान से पूजन करने के पश्चात जजमानों द्वारा रूद्राभिषेक किया जायेगा। आज के रूद्राभिषेक के जजमान राजेन्द्र के.बी. कैलाश प्रेस, विनोद अग्रवाल ए.आर., रमेश वकील, रामौतार बरेलिया, आदि होंगे।

You Might Also Like

फिल्मी स्टाइल में स्कूटी की डिक्की से 2 लाख की उठाईगिरी

रेलवे रेक पाईंट से कोयला लोडिग अनलोडिग रोकने कमल गर्ग ने डीआरएम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

महिला जागृति मंडल ने महेश साहू कमल गर्ग बंटी सोनी का किया सम्मान

सेवा और विकास नगर सरकार आपके द्वार नागरिकों से ली जा रही समस्याओं की जानकारी

क्षेत्र में भागवत कथा की गूंज महेश साहू ने लिया आशीर्वाद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा रायगढ़ ने मुख्य मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Next Article कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : सीएम साय

खबरें और भी है....

साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, आठ साल बाद जारी हुई सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं
चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?