NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा रायगढ़ ने मुख्य मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा रायगढ़ ने मुख्य मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा रायगढ़ ने मुख्य मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आव्हान पर जिला शाखा रायगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम पर जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के माध्यम से आज पांच अगस्त को ज्ञापन दिया गया। जिसमें केंद्र सरकार के समान राज्य के पेंशनरों को 1 जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत मंहगाई राहत का आदेश एरियर सहित जारी किए जाने की मांग की गई है।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष अभयशंकर गौरहा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अपने पेंशनरों को जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई राहत स्वीकृत कर उसका लाभ प्रदान किया जा चुका है। किंतु छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों को आज दिनांक तक 2 प्रतिशत डीआर का आदेश एरियर सहित जारी नहीं किया गया जिससे राज्य के लाखों पेंशनरों में निराशा व्याप्त है। यह भी उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों के मध्य आपसी सहमति लेने देने की प्रक्रिया भी समाप्त हो चुकी है। जिससे एरियर सहित मंहगाई राहत के भुगतान में अब कोई बाधा शेष नहीं है। अत: जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत (डीआर) एरियर सहित तत्काल भुगतान का आदेश जारी कर राज्य के समस्त पेंशनरों के हित में सकारात्मक एवं त्वरित कार्यवाही करने का अनुरोध है। जिससे राज्य के लाखों पेंशनरों को राहत एवं न्याय मिल सके। ज्ञापन देने के दौरान प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रुप से प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुहास लांबट के साथ – साथ उपाध्यक्ष खुशीराम मेहर, के. पी चौधरी, सचिव कमल नंदे, एस. सी तिवारी, वीरेंद्र वर्मा, केशर सिंह ठाकुर, दिलीप कुमार आदि सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं आंदोलन के दौरान सराहनीय सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी के लिए प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े सभी मीडिया बंधुओं को कोटिश: बधाई तथा आभार।

You Might Also Like

चिराईपानी के पास हथियार लहरा रहे चार युवक गिरफ्तार

नगर पंचायत प्लेसमेंट कर्मी 4 को सामूहिक हड़ताल में रहेंगे

ग्राम रुचिदा में धूमधाम से हुआ श्री महालक्ष्मी पूजन समारोह, उमेश पटेल ने की शिरकत

जीवन में हमेशा बनाए रखें सीखने की ललक-ओपी

कांग्रेस ने हर वर्ग की उन्नति के लिए कार्य किया-विधायक प्रकाश नायक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
Next Article शोभा यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ

खबरें और भी है....

साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, आठ साल बाद जारी हुई सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं
चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?