रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के मार्गदर्शन में उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली रायगढ़ के तत्वाधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर इन दिनों देश भर में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित।भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत संस्था माय भारत रायगढ़ द्वारा जिला युवा अधिकारी वसुंधरा साहू के निर्देशन और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र चौबे के मार्गदर्शन में 4 अगस्त मंगलवार को उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली रायगढ़ के व्यवस्था में जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम मे कुल आठ विधा गीत, नृत्य, चित्रकला, कविता, नारालेखन, लघु फिल्म निर्माण, नुक्कड़ नाटक और भाषण की प्रतियोगितायें आयोजित हुई जिनमें जिले भर से आये 15 से 29 वर्षीय सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित कलाविद मनोज श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि भोजराम पटेल (पूर्व जिला संगठक रा.से.यो.) डॉ. गजेंद्र चक्रधारी (प्राचार्य जानकी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन रायगढ़), श्री बच्छ भोय (प्राध्यापक विष्णुचरण गुप्ता शास. महाविद्यालय पुसौर) रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तम मेमोरियल कालेज के प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह ने की। आठ विधाओं की इस प्रतियोगिता में भाषण में ऐश्वर्या राणा, कविता में नवीन कुमार दुबे, चित्रकला मे उषा पटेल, लघु फिल्म/रिल्स निर्माण में हर्ष मालाकार, नारा लेखन में पलक ठाकुर, नृत्य में कृतिका एवं समूह, गीत में महेंद्र एवं समूह (तमनार) एवं नाटक में विजय एवं समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अब ये विजेता प्रतिभागी राज्यस्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख रूप से संयोजक के रूप में सौदागर चौहान (कार्य्रकम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ) उत्तम मेमोरियल कॉलेज एवं सह संयोजक के रूप से सुशांत पटनायक तथा उत्तम मेमोरियल कॉलेज के सदस्य रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नवीन दुबे एवं सौदागर चौहान द्वारा किया गया।
निर्णायक के रूप मे इनकी रही भूमिका
मनोज श्रीवास्तव (चित्रकला प्रतियोगिता),भोजराम पटेल (भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता) श्रीबच्छ भोय (कविता एवं भाषण) पुष्पांजलि दासे (कविता एवं नृत्य), डॉ. नीति देवांगन, (गीत नृत्य) डॉ. उषा नायक (गीत चित्रकला), डॉ. के.के. गुप्ता (समूह गायन एवं नृत्य), डॉ. गजेंद्र चक्रधारी (चित्रकला एवं नारा लेखन), गोपाल श्रीवास (नारा लेखन नाटक), अरुण पांडे (लघु फिल्म एवं रील), अनाथ महथा (लघु फिल्म एवं रील), रविंद्र कुमार (लघु फिल्म रील), निर्णायक की भूमिका में रहे।



