NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑपरेशन आघात के तहत् जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ऑपरेशन आघात के तहत् जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
जशपुरनगर

ऑपरेशन आघात के तहत् जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कार से साढ़े 21 किलो मादक प्रदार्थ गांजा जप्त, आरोपी फरार

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 12:11 am
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है। जिसके तहत जशपुर पुलिस को थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त करने में सफलता मिली है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकार00ी अनुसार 3 अगस्त को प्रात: करीबन 4 बजे पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सबूत मिली थी कि एक सफेद रंग की टाटा नेक्सन कार क्रमांक यूपी-54 एएफ-7976 से तस्करों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा को भरकर रैरुमा लैलूंगा की ओर से पत्थलगांव होते हुए अंबिकापुर की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पत्थलगांव के इंदिरा चौक के पास नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार उक्त संदेही कार आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदेही टाटा नेक्सन कार का चालक, पुलिस को देख, वाहन को न रोककर तेजी से अंबिकापुर रोड में वाहन को भगाने लगा, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही टाटा नेक्सन कार का पीछा किया जाने लगा, इसी दौरान, पुलिस को पीछा करते देख, संदेही टाटा नेक्सन कार के चालक के द्वारा कदम घाट के पास अनियंत्रित होकर कार को डिवाइडर में ठोकर मार दिया गया व वाहन को छोडक़र कर फरार हो गया। पुलिस की टीम के द्वारा जब गवाहों के समक्ष कार की तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की में तीन बैग में पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट में 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। पुलिस के द्वारा मौके से गांजा सहित घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार क्रमांक क्क 54्रस्न 7976 को जप्त कर लिया गया है, जिसकी वर्तमान अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपए है, पुलिस के द्वारा कार से आधार कार्ड जैसे कुछ दस्तावेज को भी जप्त किया गया है, पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, अग्रिम कार्यवाही जारी है।
मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 20(बी)(;;)सी एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। मामले की कार्यवाही व अवैध मादक प्रदार्थ गांजा की जप्ती में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, सहायक उप निरीक्षक लखेश साहू, प्रधान आरक्षक चंद्र विजय साय, आरक्षक,आलोक मिंज, अजय कुजूर व राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है, पुलिस ने थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त किया है, फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही, कार्यवाही जारी है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

You Might Also Like

दमेरा का शॉर्टकट कहीं जिंदगी का ना बन जाए शॉर्टकट

राज्यपाल रमेन डेका ने सिकल सेल की रोकथाम पर दिया जोर

बगीचा से 251 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ अयोध्या रवाना

बैडमिंटन स्टेडियम को तोडक़र बनेगा पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र

गौ तस्करी का फरार आरोपी इमरान खान गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेल मदद शिकायत पर त्वरित कार्रवाई : तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की अंगूठी यात्री को सकुशल लौटाई
Next Article मलेरिया मरीज के आसपास के लोगों की भी होगी जांच, हर विकासखंड में रैपिड रिस्पांस टीम सक्रिय

खबरें और भी है....

तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, जीएडी ने जारी किया आदेश
कचरे के शेड में भविष्य गढऩे को मजबूर देश के नवनिहाल
बंदरों को पकडऩे के लिए लगाए गए पिंजरे
स्टाइपेंड को लेकर इंटर्न डाक्टरों ने शुरू किया हड़ताल
रेत के साम्राज्य पर प्रशासन का कहर, 20 से अधिक डंपर अवैध बालू जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, जीएडी ने जारी किया आदेश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?