NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेल मदद शिकायत पर त्वरित कार्रवाई : तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की अंगूठी यात्री को सकुशल लौटाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > रेल मदद शिकायत पर त्वरित कार्रवाई : तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की अंगूठी यात्री को सकुशल लौटाई
बिलासपुर

रेल मदद शिकायत पर त्वरित कार्रवाई : तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की अंगूठी यात्री को सकुशल लौटाई

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 12:10 am
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में एक और सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। मैकेनिकल विभाग की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं समर्पित प्रयासों से लगभग 3 लाख रुपये मूल्य की सोने की अंगूठी उसके वास्तविक स्वामी को सुरक्षित वापस सौंप दी गई। घटना के संबंध में, ट्रेन संख्या 20845 बिलासपुर–बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एम-1 कोच की लैवेटरी का उपयोग करते समय यात्री मुकेश पालीवाल की सोने की अंगूठी अनजाने में बायो-टॉयलेट में गिर गई। इसके तुरंत बाद यात्री ने रेल मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही मैकेनिकल विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन के बिलासपुर पहुँचने पर संबंधित कोच को अनुरक्षण हेतु कोचिंग डिपो में लिया। वहाँ बायो-टॉयलेट मेंटेनेंस टीम ने विशेष सावधानी एवं तकनीकी विशेषज्ञता के साथ बायो-टॉयलेट टैंक खोलकर गहन जांच प्रारंभ की। बायो-टॉयलेट मेंटेनेंस स्टाफ श्री हेमंत रजक, श्री महेंद्र भार्गव एवं श्री मनोज ने अथक परिश्रम, धैर्य एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए टैंक के एस-ट्रैप से सोने की अंगूठी सुरक्षित बरामद कर ली। यह कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद टीम ने अपनी तकनीकी दक्षता और प्रतिबद्धता से सफलतापूर्वक पूरा किया। बरामद अंगूठी को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं मैकेनिकल विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में उसके वास्तविक स्वामी श्री मुकेश पालीवाल को विधिवत सुपुर्द किया गया। अपनी बहुमूल्य अंगूठी वापस प्राप्त कर यात्री ने विशेष रूप से मैकेनिकल विभाग की तत्परता, कर्मचारियों की ईमानदारी एवं समर्पित कार्यशैली की सराहना करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का आभार व्यक्त किया। यह घटना यात्रियों की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान, विभागों के उत्कृष्ट समन्वय तथा यात्री सेवा के प्रति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

You Might Also Like

लाइन में लगने की झंझट से बचने ‘यूटीएस मोबाइल ऐप’ का करें उपयोग

स्वच्छता पखवाड़ा एवं गांधी जयंती के अवसर पर महाप्रबंधक के नेतृत्व में उसलापुर स्टेशन में श्रमदान का हुआ आयोजन

सिविल डिफेंस टीम ने किया मानवता भरा कार्य

होली पर्व के अवसर पर गोंदिया से छपरा एवं पटना के लिए 3 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

बिलासपुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहीद हजरत इमाम हुसैन के चालीसवां का मातमी-जुलूस
Next Article ऑपरेशन आघात के तहत् जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

खबरें और भी है....

तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, जीएडी ने जारी किया आदेश
कचरे के शेड में भविष्य गढऩे को मजबूर देश के नवनिहाल
बंदरों को पकडऩे के लिए लगाए गए पिंजरे
स्टाइपेंड को लेकर इंटर्न डाक्टरों ने शुरू किया हड़ताल
रेत के साम्राज्य पर प्रशासन का कहर, 20 से अधिक डंपर अवैध बालू जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, जीएडी ने जारी किया आदेश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?